जीरा और अजवाइन के फायदे – रोज़ाना खाने से मिलेंगे शरीर को ये लाभ

जीरा (Cumin Seeds) और अजवाइन (Carrom Seeds) आपको तकरीबन हर घर में मिल जायेंगे। इन दोनों मसलों का इस्तेमाल आम तौर से हर घर में किया जाता है। ये दोनों मसाले पैदावार बंगाल, पंजाब, दक्षिण के प्रांतो में होती है। आयुर्वेद में जीरा और अजवाइन के बहुत सारे फायदे बताये जाते हैं। जीरा और अजवाइन की खासियत ये है की वो उनके तरह के अन्न को पचने में मदद करते हैं।

जीरा अजवाइन का पानी खाना पचने में बेहद सक्षम होता है और वजन कम करने में भी लाभदायक होता है। जीरा  और अजवाइन में कैल्शियम, सोडियम, थाइमिन, आयोडीन, टेनिन, आदि पाए जाते हैं। जीरा और अजवाइन खाने की खुशबू बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

भारत में बहुत ही काम लोगो को अजवाइन और जीरा के फायदे पता हैं, आइये हम इन मसलों के कुछ फायदे बताएं आपको।

जीरा के फायदे

  • जीरा का पानी खली पेट पीने से वजन को नियमित बनाये रखने में मदद मिलती है। और जीरा का पानी पेट सम्बन्धी समस्या से भी छुटकारा दिलवाता है।
  • अगर आपके बाल झड़ते हैं, तो जीरे को तेल में मिलकर रोजाना बालों में लगाने से आपकी ये समस्या ठीक हो जायेगी। जल्दी से जल्दी ही आपको फरक दिखने लगेगा। 
  • ओलिव आयल (Olive Oil) में जीरा मिला के बालों में लगाने से बालों को अत्यधिक पोषण मिलेगा और बालों की साड़ी समस्याओं से छुटकारा भी मिलेगा। 
  • अगर आपके शरीर में खुजली की समस्या बानी रहती है, तो थोड़े से पानी में जीरा उबाल लें। पानी को छान कर नहाने वाले पानी में मिलकर नाहा लें। इससे आपके शरीर की खुजली की समस्या काम हो जाएगी।
  • जीरा आपके चेहरे को भी खूबसूरत बना सकता है। अपने फेस पैक में चुटकी भर जीरा मिलकर अपनी त्वचा का कसाव और निखार बढ़ेगा। जीरा ज़्यादा मिलाने से आपकी त्वचा को नुक्सान भी हो सकता है, तो जीरा थोड़ा सा ही मिलाएं।

अजवाइन के फायदे 

  • गैस और कब्ज़ की समस्या से परेशान लोगों के लिए अजवाइन बहुत लाभदायक है। अजवाइन खाने को पचाने में भी मदद करा है, जिससे गैस की समस्या को दूर रखा जा सकता है। अगर आपको कब्ज़ है तो अजवाइन को खाने में शामिल करने से इसमें सुधर मिल सकता है।
  • अस्थमा जैसे श्वसन की समस्या से भी आराम दिलाने से मदद करता है। अजवाइन में anti-asthama तत्व होते हैं। अजवाइन खाने का सकारात्मक प्रभाव शवासन प्रणाली पर पड़ता है। अजवाइन अस्थमा की समस्या से रहत दिलाने में बेहद लाभदायक होता है।
  • अजवाइन के बीज में लगभग 50% थाइमोल मौदूद होता है, जो एक तरह का एंटी बैक्टीरिया के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा थाइमोल शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) को भी बेहतर करता है। जुकाम, फ्लू, और अन्य वायरल इन्फेक्शन को दूर रखने के लिए अजवाइन बेहद फायदेमंद है। 
  • अजवाइन खाने से डायरिया में भी आराम आता है। अजवाइन में anti-diarrhea प्रभाव पाय जाते हैं, जो इस समस्या से आराम दिलाने में मदद करते हैं।
  • Arthritis (गठिया) और जोड़ों के दर्द से निजात दिलाने में अजवाइन लाभकारी हो सकता है। आर्थराइटिस से जुडी समस्या से आराम दिलाने के लिए अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव होते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *