शरीर में कैल्शियम की कमी को इन 5 चीजों से पहचाने!

कैल्शियम मज़बूत हड्डियों के लिए एक बहुत ही ज़रूरी तत्व है। ये सिर्फ आपकी हड्डियों को ही मज़बूत नही बनाता बल्कि मांसपेशियों और शरीर के विकास के लिए बहुत ज़रूरी तत्व है। 

कैल्शियम हमारे शरीर को भी स्वस्थ रखने में सहायक है। इसका मतलब ये नही की दूसरे मिनरल शरीर के विकास के लिए का ज़रूरी हैं। हमारे शरीर के लिए सभी तरह के जरूरी मिनरल का सेवन ज़रूरी है। 

बस हर एक मिनरल का अपना अपना रोल होता है, जैसे की कैल्शियम के सेवन से न सिर्फ मांसपेशियां और हड्डियां मज़बूत होती हैं बल्कि ये आपको बहुत सी बीमारियों से भी बचाता है। 

यही कारण है की कैल्शियम की कमी होने पर आपको बहुत सी स्वस्थ संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपने खान-पान का ध्यान रखें और और आपने शरीर में कैल्शियम की कमी हा होने दें|

पर क्या आपको पता है की कैल्शियम की कमी होने के संकेत कैसे पहचाने जा सकते हैं? यदि आप इन संकेतों के बारे में नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं क्यूंकी आज हम पाँच विशेष लक्षणों व संकेतों के बारे में जानेगें जिससे आप शरीर में कैल्शियम की कमी का पता लगा सकते हैं|

कैल्शियम की कमी होने पर इन 5 संकेतों को पहचानें:

1.   कमज़ोर हड्डियाँ:

यदि आको कैल्शियम की कमी हो जाती है है तो इससे आपकी हड्डियों की मजबूती कम हो जाती है| अगर हड्डियाँ कमज़ोर हो जाएँ तो चोट लागने पर हड्डियां आसानी से टूट सकती है| अगर आपके ऐसा हो तो इसका मतलब है की आपकी हड्डियाँ कमज़ोर हो गयी हैं और आपको कैल्शियम सप्लिमेंट्स की ज़्यादा जरूरत है| इसके साथ ही जब आप डॉक्टर के पास जाएंगें तो आपको और

अच्छे से कैल्शियम रिच डाइट और सप्लिमेंट्स के बारे में पता चलेगा|

2.  केशों का झड़ना:

यह सुनने में शायद अटपटा सा लगे पर कैल्शियम की कमी के कारण आपके बाल भी टूटने लगते हैं| बालों का टूटना लड़के व लड़कियों दोनों के लिए ही दुखद हो सकता है| कैल्शियम बालों के बढ़ने व पोषण के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए कैल्शियम की कमी होने पर अत्यधिक बाल टूटने लगते हैं|

3.  कमज़ोर दांत:

कैल्शियम की कमी होने पर असर केवल हड्डियों व बालों पर ही नहीं बल्कि दांतों पर भी पड़ता है| आपको खुध ही कैल्शियम की कमी दांतों में दिखने लगेगी क्यूंकी कैल्शियम की कमी

होने पर दाँतो में सड़न जल्दी लगती है| इसके साथ ही बच्चों के दांत आने में थोड़ा ज़्यादा समय लगता है| यही कारण है की जब भी छोटे बच्चों में कैल्शियम की कमी होती हैं तो डॉक्टर उन्हें कैल्शियम की गोलियां देते हैं|  

4.  मानपेशियों में दर्द:

अगर आपकी मानपेशियों में अत्यधिक दर्द, या ऐंठन हो, पूरे शरीर में दर्द हो या आपके जोड़ों में दर्द है, तो इसके पीछे का कारण कैल्शियम की कमी हो सकती है| बहुत बार और ज़्यादातर बूढ़े लोगों में इस तरह की समस्या होती है जिसका एक बड़ा कारण कैल्शियम की कमी भी हो सकता है|

5.   नाखूनों में कमज़ोरी:

अगर आपके नाखून जारोरत से ज़्यादा कमज़ोर हैं और बार-बार टूटते रहते हैं तो इसके पीछे का कारण कैल्शियम की कमी हो सकती है| कई बार हल्के-फुल्के काम हुये भी नाखून टूटने लगते हैं तो समझ जाएँ की ये शरीर के लिए ज़रूरी तत्व कैल्शियम की कमी करनवर्ष हो सकता है|

कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए कारगर सुझाव: 

1.   सबसे कारगर तरीके है की आपने खाने में कैल्सियम से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल कर दें|

2.   लीची

3.   अंकुरित अनाज

4.   दूध

5.   दहि

6.   बादाम

7.   अखरोट

यह सभी आहार कैल्शियम की कमी को पूरा करने में काफी कारगर हैं इसके साथ ही अगर आपको फिर भी कैल्शियम से जुड़ी दिक्कतें हो, या आपको नहीं पता है की आपको कुछ दिक्कतें किस कारण हो रही हैं तो आपको एक बार डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करना चाहिए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *