आयुर्वेदा एक्सपर्ट से जानिए बालों की समस्याओं के उपचार!

बाल झड़ने की समस्या, कितनी पॉपुलर है, इसका अंदाज़ा आप इससे लगा सकते हैं की, इस विषय पर मूवी भी बन चुकी है| ये समस्या उतनी ही पॉपुलर है, जितनी की आयुष्मान खुराना की बाला मूवी, और इस समस्या का हल आपने आप में एक जटिल परेशानी है| अगर ध्यान दें तो हम आपने दिमाग से ज़्यादा प्रोडक्ट्स तो आपने बालों पर खर्च कर रहे हैं|जबकि इसका बिलकुल उल्टा होना चाहिए|

अगर आप इस सोच में पड़े हैं की यह समस्या ठीक नहीं हो सकती तो यकीन मानिये इसका उपाय है| वैसे बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं, पर आज हम आपको तीन मुख्य कारणों के बारे में बताएंगे और ये भी की इन कारणों से निवारण कैसे पाएं|

ये हैं बाल झड़ने के तीन सबसे मुख्य कारण:

  • डैंड्रफ
  • मल्टीविटामिन और मिनरल की कमी
  • थाइरोइड की समस्या

तो सीधे-सीधे पॉइंट पर आते हैं| बाल झड़ना, टूटना, पतले बाल, और कम ग्रोथ जैसी समस्यों को आप इन उपायों से ठीक कर सकते है|

बिलकुल ठीक हो जाएगी दिक्क्त!

कारण – डैंड्रफ

उपाए 

  • 50 % आमला पाउडर, 25 % करी पत्ता, 25 % मेथी दाने पाउडर ले|
  • इन तीनों पाउडर को बताई हुयी मात्रा में पानी या कच्चे दूध में मिलाएं|
  • इस पेस्ट को एक घंटा बालों में लगाकर रखें|
  • एक घंटे बाद आप इस पेस्ट को गुनगुने पानी से धो लें| कोशिश करें की बालों को शैम्पू से ना धोयें अगर ज़्यादा ज़रूरी हो जाएं तो (माइल्ड शैम्पू से धो सकते हैं)
  • इसके साथ ही, इस पेस्ट को और अत्यधिक लाभकारी बनाने के लिए पुरुष 1 विटामिन – इ की गोली और महिलाएं 2 विटामिन- इ की गोली, इस पेस्ट में डाल सकते हैं|

कारण – मल्टीविटामिन और मिनरल की कमी

उपाए  

  • अश्वगंधा पाउडर, शतावर पाउडर, मुलेठी पाउडर, इन तीनों को पीसी मिशरी (धागे वाली) में मिलाएं|
  • इस मिश्रण का आप सुबह-शाम दूध से सेवन करें, इससे आपके शरीर की मल्टीविटामिन और मिनरल की कम दूर हो जाएगी|
  • इसके साथ ही आप डॉक्टर को भी दिखा सकते हैं, क्यूंकि बाल झड़ने का कारण इन्हीं मल्टीविटामिन और मिनरल्स की कमी हो सकती है|
  • आप डॉक्टर से जांच करवा कर इनकी टेबलेट ले सकते हैं, आपके बाल झड़ना बंद हो जायेंगें|

कारण – थाइरोइड 

उपाए 

  • डॉक्टर के पास जाकर अपनी थाइरोइड की जांच करवाएं, क्यूंकि कई बार जिन लोगों का थाइरोइड बढ़ा होता हैं उन्हें भी बाल झड़ने की समस्या होती है|
  • ऊपर बताई गए अन्य उपाए करने पर भी आपके बाल झड़ने कम नहीं हो रहे तो आप ज़रूर आपने थाइरोइड स्टेटस जानिए और ज़रूरी दवाई डॉक्टर से लें|
  • ऐसा करने से भी आपकी बाल झड़ने की समस्या खत्म हो जाएगी|

ये उपाए आप बिलकुल बेफिक्र होकर अपनाये क्यूंकि ये उपाए SureShot Ayurveda एक्सपर्ट द्वारा बताई गयी हैं, जिससे आप अपनी रेशमी ज़ुल्फ़ों को सदाबहार बनाए रख सकते हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *