इन 5 चीजों को आहार में शामिल करें खून की कमी दूर होगी!

आज कल बहुत से लोगों में खून की मात्रा कम होती है जिसमें महिलाएं काफी आगे हैं, इसके कई कारण है पर सबसे बड़ा कारण है खाने में उन चीजों की कमी होना जिससे शरीर में खून बढ़ता है|

जिन लोगों को खून की कमी है और जो लोग अपना खून बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए ज़रूरी है की वोह आपने आहार में इन 5 चीजों को शामिल करें और आज हम आपको इन पाच चीजों को फायदे बताएँगे और ये भी ब्तयनेग की किस तरह इनके सेवन से आपके शरीर का खून बढ़ने में मदद मिलेगी|

जानिए खून की कमी कब होती है?

आपका शरीर तब तक काम करेगा जबतक आपके शरीर में खून का प्रवाह हो रहा है और अच्छे से संचार हो रहा है| लेकिन हाँ कई बार लोगों को खून की कमी भी हो जाती है जिसका मतलब है की उसके शरीर में ज़रूरत के मुताबिक कम खून है| खून की कमी कई कारणों की वजह से हो सकती  है जैसे:

1.       चोट लगने पर|

2.       किसी व्यक्ति को खून देने पर|

3.       किसी गंभीर बीमारी के कारण|

शरीर में खून की कमी की वजह से आपका शरीर सुस्त हो जाता है, आपको कमज़ोरी महसूस होती  है और आपकी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं| इस तरह की बीमारी आपको सरल काम भी कठिन लगने लगते हैं और शरीर में पोषण की कमी भी होने लगती है जिस कारण व्यक्ति अन्य बीमारियों का शिकार भी बन सकता है|

खून की कमी के लक्षण जान लें:

1.   आपकी त्वचा पीली पड़ने लगती है|

2.   चक्कर आना|

3.   सांस जल्दी फूलना|

4.   बर्फ और मिट्टी खाने का मन करना|

5.   तनाव महसूस करना|

6.   थकान और कंजूरी महसूस करना|

इन 5 चीजों से खून की कमी पूरी करें:

1.   चुकंदर: ये सिर्फ दिखने में लाल नहीं होता बल्कि इससे आप अपनी शरीर की खून की कमी पूरी कर सकते हैं| जब किसी को खून की कमी होती है तो शरीर में खून का स्तर ज़रूरी से कामी कम हो जाता है और ऐसे में अगर आप चुकंदर का सेवन करते हैं तो इस स्थिति को सुधारने में आपको मदद मिलेगी| चुकंदर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, आयरन, कैल्सियम, विटामिन ए आदि पोशाक तत्व शामिल होते हैं| इसके सतह ही चुकंदर में मौजूद फॉलिक एसिड, पोटेशियम, फाइबर और मैग्नीज़ भी अचकी मात्रा में होता है जो की खून बधान एमें मदद करता है| चुकंदर के सेवन से शरीर को ताकत भी मिलती है और कमज़ोरी कम होती है|

2.   खजूर: आसमान से गिरे और खजूर पे लटके, ये खावत तो सुनी ही होगी पर क्या आप जानते हैं की खजूर खून बढ़ाने में काफी मदद कर सकता है? खजूर में अच्छी  मात्रा में विटामिन बी6, कॉपर, मैग्नीज, निआचिन, मैग्निशियम, पैंटोथेनिक एसिड, और रिबोफ्लाविन आदि पोशाक तत्व पाये जाते हैं जो की आपके शरीर के लिए एक तरह के सुरक्षा कवच का काम करते हैं| जब आप खजूर का सेवन करते हैं तो इससे फैट, प्रोटीन और कॉर्बोहाईड्रेड को आपका शरीर सही तरह इस्तेमाल कर पाता है|

3.   टमाटर: टमाटर न सिर्फ किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देते हैं बल्कि ये काफी पोष्टिक भी होते हैं| टमाटर में मैग्निसियम, मैग्नीज़, थियामिन, पोटेशियम, विटामिन बी6, विटामिन सी, विटामिन के, फॉस्फोरस, विटामिन ई, विटामिन ए, कॉपर, और निआचिन आदि पोशाक तत्व होते हैं|

4.   स्ट्रॉबेरी: स्ट्रॉबेरी बहुत स एपोषक तत्वों से भरपूर होती है खासकर मैग्निज़ और पोटेशियम दोनों ही इसमें अच्छी मात्रा में होते हैं| इसके साथ ही स्ट्रॉबेरी में फैट फ्री, सोडियम फ्री और कॉलेस्ट्रोल फ्री तत्व होते है जो की आपके शरीर को बहुत सारी बीमारियों से बचाता है| स्ट्रॉबेरी में बहुत सारे पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिंस, और फाइबर पाया जाता है जिससे की शरीर को खून को साफ करने में मदद मिलती है|5.तरबूज: तरबूज का सेवन गर्मियों के मौसम एन किया जाता है और ये ऐसा फल है जो बहुत से लोगों को प्रिय है| तरबूज सस्ता भी होता है और आपकी सेहत के लिए भी हितकारी होता है| तरबूज में 91% पानो होता है और भरपूर मात्रा में फाइबर भी होता है और केवल 6% शुगर होती है और फैट न मात्र होता है| इसके साथ ही तरबूज में बौट से पोशाक तत्व होते हैं जैसे बी6, विटामिन ए और विटामिन सी आदि|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *