दांत के दर्द से छुटकारा पाना है? पैन किल्लर का काम करेंगें ये घरेलू उपाए!

दातों में जब दर्द की टीस उठती है तो व्यक्ति तड़पने लगता है| उसकी रातों की नींद खराब हो जाती है| ऐसे में वो कुछ नहीं बोल पाता है और न ही कुछ खा-पी सकता है| दांत का दर्द दातों में कीड़े लाग्ने, दातों के हिलने, पायरिया आदि कारणों से होता है|

दांत के दर्द से छुटकारा पाने के घरेलू उपाए:

1.   सरसों के तेल में नमक मिलाकर मंजन करने से दातों के दर्द से छुटकारा मिल जाता है|

2.   हल्दी की गांठ भूनकर दातों में दबाने से दांत का दर्द ठीक हो जाता है|

3.   दांत के छेद में सुहागा और मोम मिलकर भर दीजिये, दर्द तुरंत भाग जाएगा|

4.   सुपारी कत्थे की राख़ और पीपल की राख़ तीनों को बराबर मात्रा में लेकर उसमें एक चौथाई भाग नीला थोथा कूट-पीसकर बारीक मंजन बना लें| दाढ़ों पर मलिए और लार टपकाते जाइए| इससे दांत की पीड़ा शांत होगी|

5.   घिया का गूदा 70 ग्राम, लहसुन 15 ग्राम, दोनों को कूटकर एक किलो पानी में पकाइए| जब आधा पानी शेष रेह जाये तो ठंडा करके कुल्ला करें| दांत का दर्द तुरंत ठीक हो जाएगा|

6.   दांतों में दर्द की टीस उठने पर 3 ग्राम सोंठ पीसकर गरम पानी के सतह फांक लें| दांत के दर्द से राहत मिलेगी|

7.   कई बार दांत का दर्द इतना ज़्यादा होता है की इंसान हर व्वक्त मुह दबाए रेहता है, ऐसे में सरफोंका (शरपुंखा) की हरी पत्तियों को मसलकर उसकी कुछ बूंदें, जिस तरफ दर्द हो रहा हो उस ओर कान में दाल कर बची हुयी लुगदी को दर्द वाले दांत के नीच रखकर दाबे रहें| ये परयोग करने से दांत का दर्द खतम हो जाता है| और यदि दांत में कीड़े हो तो वो भी मर जाते हैं|

8.   दांत के दर्द में अदरक का टुकड़ा दातों के नीच में दबा लें, तथा उसका रस चूसते रहें, दर्द से राहत मिल जाएगी|

9.   दांत में कीड़ा लग गया हो तो तुलसी के रस में कपूर मिलाकर, उसमें भीगी हुयी रूई का फाहा रखें, दांत का दर्द तुरंत ठीक हो जाएगा|

10. काली मिर्च, आकरकरा, लौंग, और राई को पीसकर मंजन बना दातों पर मलें| इससे दतों का दर्द ठीक हो जाएगा|

11. हींद या लौंग पीसकर खोह में भर दें या मलने से, लहसुन पर नमक रखकर चबाने, और पिसा हुआ तंबाकू मलने से भी दांत का दर्द ठीक हो जाएगा|

12. नौसादर 60 ग्राम और फिटकरी 120 ग्राम ब्रीक पीसकर उसमें 240 ग्राम अंगूरी सिरका मिलकर उबालें| जब सिरका खुश्क हो जाये तो कपड़े से छान लें| 250 से 500 मि.ली. ग्राम औषधि मसूड़ों पर मलकर मुह का पानी बहने दें| दाँत दर्द से तुरंत आराम मिल जाएगा| थोड़ी देर तक कुछ ना खाएं-पिए|

13. कपूर, सत अजवायन, सत पोदीना – तीनों को संभाग में लेकर शीशी में भरकर रख लें| थोड़ी देर में तरल बन जाएगा| इस औषधि की 1 से 2 बूंद दातों पर माल लें| दांत का दर्द दूर हो जाएगा|

ये सभी घरेलू उपचार सिर्फ दांत का दर्द ही नहीं बल्कि दातों के कीड़ों से भी छुटकारा दिलाने में शायक हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *