कान का दर्द के कारण, लक्षण और घरेलू उपाए!

कान का दर्द आम तौर पर छोटे बच्चों में पाया जाता है| जुखाम की वजह से या एक ही करवट में काफी समय तक सोने से काम में दर्द होता है| जिससे बच्चे रात में उठकर रोने लगते हैं|

कान के दर्द के कारण:

कान में मैल का अधिक जाम जाना, पिन या अन्य वस्तु से कान खुजलाना, कान पर चोट लगना, कान में चीटी या अन्य कीट घुस जाना, गला-दाँत-जिह्वा की बीमारी आदि करणों से कानो में दर्द होता है|

कान के दर्द को भगाएँगे ये घरेलू नुस्खे:

1.   एक चम्मच तिल के तेल में लहसुन की आधी काली डालकर कुंकुना गरम करके दर्द वाले के कान में 4-4 बूंदें टपकाकर दूसरी करवट दस मिनट लेटे रहें|

2.   मुलहठी को घी में मिलाकर हल्का गरम करके कान के आस-पास लेप लगाएँ| दर्द से तुरंत राहत मिलेगी|

3.   एरंडी के पत्तों को गरम तिल के तेल में डुबाकर उससे कानों के आस-पास हल्का सेंक करें|

4.   कान मवाद आता हो तो गुग्गुल का धुआं कान पर लें|

5.   कान में दर्द होने पर अजवाइन के तेल में सारसों का तेल मिलाकर मन्द अग्नि पर गुनगुना करके कान में डालना लाभकारी होता है| अजवाइन का तेल एक भाग और सरसों का तेल तेल तीन भाग लिया जा सकता है|

6.   कान में दर्द होने पर लहसुन की 4 से 5 कलियों को मीठे तेल (आलसी के तेल) में अग्नि पर रखकर जला लें, बाद में इस तेल को छानकर एक शीशी में भर लें| सुबह-शाम एस लहसुन के तेल को कान में डालें| कुछ ही दिनों में फायदा हो जाता है|

7.   तुलसी के पत्तों को पीसकर रस बना लें| इस रस को हल्की आंच पर रखकर थोड़ा सा गरम कर लें| सहने लायक होने पर 4 से 5 बूंदें कान में डाल लें| इससे कान का दर्द मिट जाएगा|

8.   कान में दर्द होने पर कान को रूई से सेंका भी जा सकता है| कभी-कभी ठंड के कारण या बाहरी हवा के कारण भी कान में दर्द होने लगता है|

9.   आम के ताज़े हरे पत्तों का अर्क गुनगुना करके कान में डालने से कान का दर्द दूर हो जाता है|

10. मूली को बारीक-बारीक तुकड़ों में काट लीजिये| इसे सरसों के तेल में डाल कर खूब गरम करके निकाल लीजिये| अब इस तेल को किसी शीशी में सुरक्षित रख लीजिये| दर्द के वक़्त कान में यह तेल डालें आराम मिलेगा|

11. कान में चाहें कितनी ही भयंकर दर्द हो, केले के ताने को चाकू से छीलकर रस निकालें और हल्का गरम करके रात को सोते समय कान में डालें| उसी रात कान का दर्द हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा|

12. अदरक का रस गुनगुना करके कान में डालने से दर्द जल्दी मिटता है|

13. सरसों का तेल गरम करके डालने से भी कान का दर्द दूर होता है|

14. कान का दर्द होने पर प्याज़ का रस गुनगुना करके डालने से तुरंत राहत मिलती है|

15. कान का दर्द होने पर घिया कूटकर रस निकालें, उसी के बराबर माँ का दूध निकालकर हल्का सा गरम करके डालें, कान दर्द से तुरंत राहत मिलती है|16.  तेल में मेथी के दाने डालकर गरम करें| फिर उसे छानकर कान में डालें| दर्द मिटता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *