चेहरे के दाग-धब्बे, कील-मुहासे, यहाँ तक की चेचक को खत्म करने के आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे!

आपके गालों पर मौजूद एक छोटा सा काला तिल आपके सौन्दर्य पर चार-चाँद लगा देता है| किन्तु कई बार ऐसा भी होता है की आपके चेहरे पर अनेक तिल अथवा बदरंग दाग या चेचक के निशान आपके चेहरे पर निशान छोड़ देते हैं|

पर क्या आप जानते हैं की आयुर्वेदिक नुस्खों का इस्तेमाल कर आप त्वचा के इन दाग-धब्बों को ठीक कर सकते हैं? इसलिए शीशे में देखते वक़्त उदास होने की या दाग-धब्बों से परेशान होने की ज़रूरत नहीं है क्यूंकी आयुर्वेदिक ग्रन्थों में चेहरे के दाग-धब्बों, चेचक के निशानों, अनचाहे तिलों को सही करने व निजात पाने के कमाल के नुस्खे दिये गए हैं|

चलिये जानते हैं की किन-किन घरेलू उपायों से आप इन सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं|

चेहरे के दाग-धब्बे, कील-मुहासे, और चेचक को गायब करने के घरेलू नुस्खे:

1.  चेहरे पर पड़ जाने वाले हल्के से सफ़ेद अथवा श्यामवर्ण (सांवला व काला) के दागों को ‘न्यच्छ’ (एक प्रकार का चर्मरोग जिसमें शरीर पर सफेद रंग के चकत्ते पड़ जाते हैं) कहते हैं| न्यच्छ से कुछ कम दागों को व्यंग कहते हैं| इनको दूर करने के लिए काली मिर्च का अत्यंत महीन चूर्ण दही में मिलाकर धीरे-धीरे उनपर मलना चाहिए, थोड़ी देर के पश्चात प्रभावित स्थानो को पानी से धोकर उसपर चन्दन और केसर का लेप करने से न्यच्छ और व्यंग का नाश होता है|

2.  कई बार छीप अथवा झाई के पड़ जाने से चेहरे पर निशान आपको निराश करने लगते हैं| इसे खत्म करने के लिए थोड़ी सी खड़ी मसूर लेकर उसे कागज़ी नींबू के रस में पीसकर दोनों गालों पर मलना चाहिए| उपरोक्त योग सम्पन्न न कर पाने की स्थिति में केवल थोड़े से मूली के बीजों को पानी में पीसकर दागों पर मलने से भी लाभ होता है| 

3.  मुंह के मामूली दागों को दूर करने एवं चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए एक मामूली प्रयोग के अंतर्गत सात रत्ती रस कपूर, दो तोला बादाम गिरि, एक तोला चन्दन और तीस तोला गुलाब जल ले, सर्वप्रथम चन्दन घिस लें बादाम को प्रायप्त पीस लें| इसके बाद इन सबको मिलाकर रोज़ इसकी एक टोले की मात्रा चेहरे पर मलने से बहुत फायदा मिलता है|

4.  अजवाएँ को जल में पीसकर, अथवा चमेली की कलियों को पीसकर चेहरे पर मलने से भी यही परिणाम दिखाई देता है|

5.  सफ़ेद आकड़ें के दूध में हल्दी को भली प्रकार खरल करके लंबी, मोटी स्टिक बनाकर रख लें, इस स्टिक को ज़रूरत के अनुसार गाय के दूध में घिस्कर कर रोज़ कुछ दिनों तक लेप करने से बहुत पुराने काले दगा भी साफ हो जाते हैं|

6.  इसी प्रकार आंवले के रस को चेहरे पर मलने से भी चेहरे के काले दाग गायब हो जाते हैं|

7.  चेहरे के सौन्दर्य के दुश्मन हैं कील-मुहासे उन्हें दूर करने के लिए जामुन के बीजों को जल में पीसकर लेप किया जाता है, इस प्रयोग से बहुत जल्दी कील-मुहासों को खत्म किया जा सकता है|

8.  चेहरे पर पैदा हो जाने वाले किसी भी प्रकार के दाग-धब्बों, कील मुहासों को दूर करने के लिए, एक और सरल प्रयोग है| इसमें 40 तोला बादाम की खली, 15 तोला रीठे के छिलके, पाँच तोला चावल, तथा 6 माशा लौहबान इन सभी पदार्थों को मिलाकर चेहरे पर मलें, कुछ देर के लिए यह लेप चेहरे पर लगा रहने दें| इसके बाद एक मोटे कपड़े से इसे पोछकर गर्म पानी से चेहरा धो डालें| इस प्रयोग से एक महीने में दाग साफ हो जाते हैं|

9.  इसी प्रकार आंवला और तिल बराबर मात्रा में लेकर उन्हें दूध में पीसकर मुंह पर मलने से चेचक के दाग दूर होते हैं|

10. चिरौंजी, मसूर की दाल और पीली सरसों, तीनों का महीन चूर्ण बनाएँ, रात में गुंगुने पानी से मुंह धोकर इसका लेप करें|

11. मसूर की दाल घी में भून लें और फिर इसका चूर्ण बना लें, इस चूर्ण को दूध में मिलाकर उबटन की तरह चेहरे पर मलें, यह उबटन सूखने तक लगाकर रखें और फिर चेहरा धो लें| यह उबटन बहुत कारगर है| इसके नियमित प्रयोग से आपके मुहांसें और झाइयाँ कुछ ही समय में गायब हो जाएंगें|

12. मुहांसें और झाइयाँ के दाग-छोड़िए चेचक तक के दाग आसानी से दूर हो सकते हैं| केवल संतरे के छिलके को पीसकर, केवल संतरे के छिलके की मदद से, संतरे के छिलकों को सुखाकर उनका महीन चूर्ण बना लें| उस चूर्ण में गुलाबजल और नींबू का रस मिलाकर मुहासों पर लेप करें| यह प्रयोग जबतक संतरे का मौसम रहे तबतक जारी रखें| मुहासें हमेशा के लिए गायब हो जाएंगें और चेचक के दाग भी दूर हो जाएंगें|

हम आशा करते हैं की इन घरेलू नुस्खों से आपके चेहरे से जुड़ी समस्याएँ ठीक हो जाएंगें और आपका चेहरा दमकता रहेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *