शाकाहारी हैं और कैल्सियम की कमी से जूझ रहे हैं? – इन 5 चीजों का सेवन करें!

कैल्शियम की कमी से शरीर को कई प्रकार के नुकसान होते हैं और इसकी कमी शाकाहारी लोगों में और भी अधिक हो सकती है क्यूंकी वो मांस व अंडों का सेवन नहीं करते हैं| अगर शरीर में कैल्शियम की कमी हो तो इससे हड्डियों में दर्द होने लगता है|

कैल्शियम आपके लिए क्यूँ ज़रूरी है?

1.  कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियाँ कमज़ोर हो जाती हैं|

2.  ये हमारी हड्डियों को मजबूती देता है|

3.       कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियों में दर्द होने लगता है|

4.       कैल्शियम की कमी होने पर आपके दांत समय से पहले गिर सकते हैं|

5.       कैल्शियम की कमी के कारण मांसपेशियों में ऐंठन और सुन्न भी हो जाते हैं|

अगर आप ये सभी लक्षणों से जूझ रहे हैं तो अपना बचाव करने के लिए कई तरह के आहार का सेवन आपने रोज़ के खाने में शामिल कर सकते हैं| ऐसा करने से आपकी कैल्शियम की कमी दूर हो जाएगी| इसके साथ ही ज़रूरी है की आप पहले किसी भी डॉक्टर को से आपने लक्षणों के बारे में ब्तएँ और डॉक्टर के अनुसार ही आगे कोई भी काम करें|

इन खाद्य पदार्थों से कैल्शियम की कमी को दूर करें:

1.   बादाम का दूध:

ये काफी आसान और स्वादिष्ट तरीका है कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए| बादाम का दूध बनाने के लिए, बादाम को रात भर भिगोकर रखें और सुबह के समय बादाम का छिलका उतार कर अच्छे से पीस लें और फिर इस पेस्ट को दूध में मिला लें|

2.   बींस का आहार में शामिल करें:

बीन्स में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है इसके साथ ही  बीन्स का सेवन कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए बहुत ही लाभकारी होता है| आप बीन्स की सब्जी भी बना सकते या फिर आप बीन्स को सलाद में भी शामिल कर सकते हैं|

3.   संतरा भी है ज़रूरी:

संतरे के बारे में जब भी बात की जाये तो अक्सर विटामिन सी के बारे में ही बताया जाता है, पर संतरे में विटामिन सी के साथ ही कैल्शियम भी पाया जाता है यही कारण है की आपको दिन में कम से कम एक संतरा ज़रूर खाना चाहिए|

4.   सोया मिल्क:

आपके अपने आहार में सोया मिल्क को भी शामिल कर सकते हैं| सोया मिल्क में कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती और इन लोगों में कैल्शियम और प्रोटीन की कमी होती है उसके लिए सोया मिल्क फायदेमंद हो सकता है|  

इसके साथ ही अगर आप शाकाहारी हैं तो आपने आहार में दूध से बनी चीजों को ज़रूर शामिल करें जैसे की दहि,पनीर, दूध ये सभी चीज़ें कैल्शियम की कमी को दूर करने में कारगर होती हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *