खाली पेट लहसुन खाने के 7 बेमिसाल फायदे – Benefits of Garlic

लहसुन अगर सही तरीके से इस्तेमाल में लाया जाये तो ये खाने का ज़ायका तो बढ़ाता ही है साथ ही ये सेहत के लिए भी लाभदायक हो सकता है|

आयुर्वेद में भी लहसुन को इसके कमाल के औषधीय गुणों के लिए इस्तेमाल किया जाता है| लहसुन को कान का दर्द, भूख बढ़ाने, कब्ज, ब्लडप्रेशर, जैसे बीमारियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है| लहसुन एक तरह का बेहतरीन प्राकृतिक एंटीबायोटिक भी है|

इसलिए आज हम खाली पेट लहसुन खाने के फ़ायदों के बारे में जानेगें:

लहसुन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है:

रोज़ सुबह खाली पेट लहसुन खाने से हाइ ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है|

इसके साथ ही आपका शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है|

लहसुन दाँत के दर्द में आराम दे:

अगर आपके दाँत में दर्द है तो लहसुन की एक काली से ही राहत मिल जाएगा|

दाँत में दर्द में लहसुन की काली फायदेमंद होती है क्यूंकी इसमें एंटी बैक्टीरियल और दर्द निवारक गुण होते हैं|

इसलिए दाँत में जहां दर्द हो, वहाँ लहसुन की एक काली को पीसकर वहाँ लगा लें, कुछ समय के लिए ऐसे ही रहने दे, दर्द में आराम मिल जाएगा|

लहसुन पेट की बीमारी से बचाए:

अकसर लोग पेट संबंधी दिक्कतों के कारण परेशान रहते हैं, पर लहसुन का सेवन आपकी इन दिक्कतों में फायदेमंद साबित हो सकता है|

ऐसा इसलिए क्यूंकी लहसुन में विषाक्त पदार्थों को साफ़ करने के आवश्यक गुण होते हैं, जिससे की पेट संबंधी बीमारियाँ होने के आसार कम हो जाते हैं|

लहसुन कोलेस्ट्रोल कंट्रोल करने में भी सहायक है:

खाली पेट लहसुन खाने से रक्तचाप अच्छा होता है और इसके साथ ही लहसुन में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो कोलेस्ट्रोल कंट्रोल कम करने में भी मददत करते हैं|

अगर आप लहसुन का सेवन कुछ दिनों के लिए करेगें तो आपका कोलेस्ट्रोल कंट्रोल में रहेगा|

भूख न लगने की समस्या का निवारण करे:

असर आपने देखा होगा की कई लोगों को भूख कम लगती है जिसके कारण पर्याप्त खाने के पोशाक तत्व उनतक नहीं पहुँच पाते हैं| अगर ऐसा है तो लहसुन इसमें लाभदायक हो सकता है|

सुबह के समय आप लहसुन की काली का सेवन करें इससे आपका डाइजेस्टिव सिस्टम सही होगा|

ऐसा करने से भूख बड़ेगी और पेट में एसिड बनने की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा|

लहसुन से झनझनाहट कम होगी:

एक शोध के अनुसार अगर आप खाली पेट लहसुन का सेवन करते हैं तो नसों में होने वाली झनझनाहट खत्म हो जाएगी|

दिल का रखे खयाल:

लहसुन फ्री ऑक्सिजनरेडिकल्स से बचाव कर दिल को दुरुस्त रकता है, और इसके साथ ही लहसुन सल्फर यौगिक रक्त कोशिकाओं को बंद होने से भी बचाता है|

कई बार शरीर की धमनियाँ अपना लचीलापन खो देती है, और इसी लचीलेपन को बरकरार रखने में लिए लहसुन मददत करता है|

आपको आपकी रसोई में ऐसे बहुत सी चीज़ें मिल जाएंगे जिनकी सही जानकारी होने पर आप बहुत सारी बीमारियों से दूर रेह सकते हैं|

सही जानकारी सिर्फ आपकी सेहत ही नहीं बल्कि आपके घर में रहने वाली सभी सदस्यों को सेहतमंद रखेगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *