केंद्र सरकार का दावा: आरोग्य सेतु ऐप COVID-19 से सुरक्षित रखेगी! लेकिन कैसे?

COVID-19 जैसी महामारी से बचाव के लिए केंद्र सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप लॉंच की है| भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला केरल में आया था, जनवरी के आखिरी हफ्ते में और उसके बाद से देश के कई अन्य इलाको में भी कोरोना संक्रमित लोगों की पुष्टि हुयी|

इसके बाद ही देश में पहला 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया, और अब भी गंभीरता को देखते हुये इसे आगे भी बढ़ा दिया गया है|

कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार ने बहुत सारे कदम उठाए हैं जिनमें से एक Arogya Setu App (आरोग्य सेतु ऐप) भी है, पर अब भी बहुत से लोगों को इस ऐप की पूरी जानकारी नहीं है|

ये ऐप आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर ही उपलब्ध है।

एंड्रॉयड: https://play.google.com/store/apps/details?id=nic.goi.aarogyaset

आईओएस: https://apps.apple.com/in/app/aarogyasetu/id1505825357 पर डाउनलोड कर सकते हैं|

क्यूँ ज़रूरी है आरोग्य सेतु ऐप?

  • आरोग्य सेतु ऐप: 3 अप्रैल को लॉंच किया गया है|
  • इस ऐप की मददत से आपके आस-पास अगर कोई भी व्यक्ति कोरोना वाइरस से संक्रमित है तो आपको इसकी पुष्टि हो जाएगी|
  • ये ऐप ब्लुटूथ और आपकी जीपीएस लोकेशन को ट्रैक करती है, ताकि लोकेशन की जानकारी, और संक्रमित व्यक्ति आपके आस पास है की नहीं इसकी जानकारी आपको दी जा सके|
  • इसलिए आरोग्य सेतु का इस्तेमाल करते वक़्त ज़रूरी है की जीपीएस (लोकेशन) और ब्लुटूथ को ऑन रखा जाए|
  • इसके साथ ही इस ऐप में एक बहुत ही मामूली सा टेस्ट किया जाता है, ‘सेल्‍फ एसेसमेंट टेस्‍ट’ फीचर|
  • इस ‘सेल्‍फ एसेसमेंट टेस्‍ट’ फीचर में आपसे आपका नाम, उम्र, जेंडर, आप इससे पहले किसी विदेश यात्रा पर गए थे या नहीं, और कोरोना वाइरस के लक्षण के बारे में भी आपसे जानकारी ली जाती है|
  • ज़रूरी है की लोग इन सभी सवालों के उत्तर सही दें ताकि सरकार के पास सही डाटा हो, और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को सतर्क किया जा सके|
  • इसके साथ ही इस ऐप में COVID-19 से बचने के लिए ज़रूरी सूचनाएँ भी दी गयी हैं|
aarogya setu app download
Image From: Aarogya Setu App

आरोग्य सेतु ऐप की खासियत!

इस ऐप का इस्तेमाल करने के बाद आप को भी लगेगा की इसे चलाना आसान है, और समझने में ज़्यादा दिक्कत नहीं होगी|

साथ ही आप इस ऐप में किसी भी भाषा को सेलेक्ट करके इसे आसानी से समझ सकते हैं| अंग्रेज़ी के साथ 11 भाषाओं में आप आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं|

ऐप में देश भर के कोरोना संक्रमित लोगों की जानकारी का ‘COVID-19 live update’ भी दिया गया है, हर रोज़ देश भर में कितने एक्टिव, मतलब ‘कोरोना पॉज़िटिव’ लोग हैं, कितने लोग सही हुये हैं, कितने लोगों की मृत्यु हुयी है इसकी जानकारी सांझा की गयी है|

ऐप में सेफ रहने के लिए बॉलीवुड सेलेब्रिटी जैसे की आमिताभ बच्चन द्वारा की गयी विडियो और अन्य विडियो भी हैं जैसे कि कोरोना वाइरस के लक्षण क्या है और क्या- क्या सावधानी बरतने की ज़रूरत है ऐसी जानकारी विडियो द्वारा भी बताई गयी है|

आरोग्य सेतु ऐप किस काम आती है?

  • ये ऐप कोरोना वाइरस से संक्रमित व्यक्ति की जानकारी आप तक पहुंचाएगी|
  • इस आप के द्वारा लोगों से जानकारी ली जाती है, जैसे की उनकी ट्रैवल हिसटरि के बारे में और क्या उन्हे कोरोना वाइरस लक्षण है या नहीं ये जानकारी हासिल कि जाती है|
  • फिर इसी जानकारी का आंकलन करके आरोग्य सेतु ऐप आपको बताएगी की आपको क्या-क्या सावधानी बरतने की ज़रूरत है, और यह भी की आप जोखिम है की नहीं|
  • इस ऐप से आप कोरोना वाइरस से बचने के उपाए भी जान सकते हैं|
  • ऐप का सबसे ज़रूरी काम है की सेहतमंद लोगों को कोरोना पॉज़िटिव वायक्ति से और संक्रमित स्थान से दूर रखना|
  • अगर आपको लगता है की आपके जाने में कोई कोरोना संक्रमित है या आपको कोरोना वाइरस के लक्षण हैं तो इस ऐप से आप सबसे निकटतम परीक्षण केंद्र में अपॉइनमेंट के लिए टोल-फ्री नंबर 1075 पर कॉल कर सकते हैं|
  • अगर आप कोरोना पॉज़िटिव हैं तो ये जानकारी सरकार के साथ साझा की जाती है|
  • ऐप की गोपनियता नीति में ये बात स्पष्ट की गयी है की ये डाटा किसी थर्ड पार्टी ऐप के साथ साझा नहीं की जाएगा|
  • इसलिए ये ऐप पूरी तरह सुरक्षित है|

ऐप में पीएम फ़ंड की जानकारी भी साझा की गयी है, ताकि जो भी देशवासी फ़ंड में भागीदारी बनना चाहे वो भी डोनेट कर सके|

देश के प्रधान मंत्री पीएम मोदी ने भी इस ऐप की जानकारी देते हुये इसे डाउनलोड करने की अपील की है| पीएम का कहना था की आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) ऐप हमारे मोबाइल में होने ही चाहिए ताकि वर्तमान और भविष्य में भी इस ऐप का इस्तेमाल किया जा सके|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *