फलों को सुबह के समय क्यूँ खाना चाहिए? – किन फलों को कब खाना चाहिए?

अक्सर आपने बड़े-बुज़ुर्गों को कहते हुये सुना होगा की सुबह का नाश्ता अच्छे से करना चाहिए और फल और हरी सब्जियाँ खूब खाओ| आज हम उनकी इन्हीं बातों को आपके सामने रखने वाले है|

अगर आप रोज़ सुबह फलों को सेवन करते हैं तो इससे बेहतर और कुछ नहीं है| फलों को सुबह  खाने के बहुत सारे फायदे हैं जिन्हें आज हम आपसे सांझा करेंगें|

आज हम तीन सवालों को शामिल करेंगें:

  • पहला ये फल कब खाने चाहिए?
  • दूसरा ये कि फलों को सुबह के समय नाश्ते में लेने के क्या फायदे हैं?
  • तीसरा ये कि किन-किन फलों को खाने से ज्यादा फायदा मिलता है|

सबसे पहली बात जो ध्यान में रखनी है वो ये है कि फलों को खाना खाने के बाद मत खाएं, अगर आपको फलों के पोशाक तत्वों के बारे में पूरी जानकारी नहीं है तो आपको फायदे कि जगह नुकसान भी हो सकता है|

इसलिए यह जान लें कि फलों को खाने का भी एक सही समय और मौसम होता है| इसलिए थोड़ी बहुत भूख लगने पर फल खाना ठीक है पर इसके साथ ही आप किस समय पर वो फल खा रहे हैं यह भी मायने रखता है|

तो पहले शुरुआत करते हैं की फल कब खाने चाहिए और फिर हम यह भी जानेंगें की फलों को सुबह के वक़्त नाश्ते में खाने से क्या लाभ मिलता है|

फलों को कब खाना है? इसके लिए ये 5 बातें याद रखें! Best Time To Eat Fruits

1. खाली पेट: अगर किसी को भूख लगी है तो अक्सर आपने देखा होगा कि वो बाहर से जंक फूड जैसे चिप्स, बर्गर या कोल्डड्रिंक खा पी कर संतुष्ट हो जाते हैं|

इससे आपकी भूख भले ही थोड़ी देर के लिए मिट जाएगी पर ऐसे खाने में न्यूट्रिशन वैल्यू कम और कलोरीस ज़्यादा होती है|

इसलिए भूख लगने पर फलों का सेवन सबसे अच्छा होता है क्यूंकी जब आपका पेट खाली होता है तो फलों में जितने भी ज़रूरी मिनरल्‍स और विटामिन होते हैं वो अच्छी तरह से शरीर में समा जाते हैं|

2. व्‍यायाम: अगर आप उन लोगों में से हैं जो रोज़ एक्सर्साइज़ करते हैं, दौड़ने जाते हैं या योगा करते हैं तो आपको फलों का सेवन ज़रूर करना चाहिए|एक्सर्साइज़ शुरू करने से पहले फलों का सेवन बहुत ही लाभदायक होता है| इससे फलों में जो नैचुरल शक्कर होता है वो आपके शरीर में एनर्जि लेवेल बनाए रखता है|

3. खाना खाते वक़्त: याद रखें कि फल खाने का सबसे सही समय है सुबह खाली पेट, खाने से एक घंटा पहले या फिर खाने के 2 घंटे बाद में होता है| ऐसा करने से आपका शरीर ज़रूरी पोशाक तत्व जैसे कि, विटामिन सी, पेक्‍टिन और रेशा पूरी तरह से अवशोषित कर लेता है| अगर आप खाना खाते वक़्त फल खाते हैं तो शरीर का कालेस्‍ट्रॉल कम होता है|

यही कारण है कि फलों को सुबह खाली पेट खाना बहुत अच्छा माना जाता है|

4. मौसम: बहुत बार फल के नाम पर आपको बासी स्टोर किए गए फलों में प्रिजर्वेटिव्‍स मिलाकर कर बेचा जाता है| इसलिए हुमेशा मौसमी फलों का ही सेवन करें| याद रखें की जूस के ऊपर हुमेशा फल को चुनें अगर आप फल खा सकते हैं तो उसका जूस बनाने कि ज़रूरत नहीं है उसे वैसे ही खाएं|

5. खाना खाने के बाद: अगर आप खाने के तुरंत बाद फल खाते हैं तो आपके शरीर द्वारा फ्रक्‍टोज अवशोषित करने कि क्षमता धीमी हो जाती है| ऐसा होने पर आपको गैस और डायरिया कि समस्या हो सकती है क्यूंकी आपका शरीर के बाकी के पाचन तंत्र का फ्रक्‍टोज ऑरगेनिक एसिड बनाने लगता है| इसके साथ ही खाने के तुरंत बाद फल खाने से फल को पचने में भी समय लगता है|

इन 5 फलों को खाने से आपकी सेहत हमेशा दुरुस्त रहेगी! Eating fruits will always improve your health!

  • सेब: इसे इसलिए अच्छा माना जाता हैक्यूंकी इसमें बहुत ही अच्छी मात्रा में फ्लेवोनोइड और एंटीऑक्सिडेंट्स पाये जाते हैं और यह विटामिन सी कि गतिविधि को बढ़ाते हैं| सेब खाने से दिल का दौरा, कोलन कैंसर और स्ट्रोक जैसे स्वस्थ संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है|
  • कीवी: कीवीमें बहुत से ज़रूरी पोशाक तत्वहोते हैं जैसे किविटामिन ई, फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम| कीवी में संतरे से दोगुना ज़्यादा विटामिन सी होता है|
  • स्ट्रॉबेरी: इस फल को खाने से फ्री रैडिकल, कैंसर, और ब्लड वेसल क्लोगिंग से बचाव होता है| इसके साथ ही स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते हैं|
  • संतरा: संतरे खाने से न सिर्फ आपकी रोग प्रतिरोधक शक्ति क्षमता बढ़ती है बल्कि इसके साथ ही ये सर्दी ख़ासी से भी दूर रखता है| इसलिए दिन में 2 से 4 संतरे खाना लाभकारी होता है| संतरा खाने से गुर्दे की पथरी और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से बचाव में भी मद्दत मिलती है|
  • तरबूज: तरबूज में 92 प्रीतिशत केवल पानी होता है| तरजूब खाने से प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिलता है क्यूंकी इसमें ग्लूटाथियोन अधिक मात्रा में पाया जाता है| इसके साथ ही तरबूज में पोटेशियम और विटामिन सी जैसे पोशाक तत्व भी पाये जाते हैं| तरबूज कैंसर से लड़ने वाले ऑक्सीडेंट लाइकोपीन का एक ज़रूरी स्रोत भी माना जाता है|
  • अमरुद और पपीता: वैसे तो ये दोनों कि विटामिन सी और फाइबर का बेहतरीन स्तोत्र हैं| अमरूद और पपीता खाने से कब्ज़ कि समस्या दूर होती है और साथ ही यह आखों के लिए भी अच्छा होता है| पपीता कैरोटीन का भी अच्छा स्तोत्र है|
  • आम: आम मेंआयरन, विटामिन ए, सी, और पोटैशियम जैसे ज़रूरी तत्व होते हैं| यह सभी आपकी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं| आम खाने से आपको इंस्टेंट एनर्जि मिलती है| इसके साथ ही आम में पाये जाने वाले पोशाक तत्व आखों के लिए भी फायदेमंद होते हैं| आम एंटीआक्सीडेंट का बेहतरीन स्तोत्र होता है और इसलिए यह आपकी त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है|
  • अंगूर: कई बार अंगूर खट्टे होते हैं पर ये सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं|अंगूर खाने से खून कि कमी दूर होती है| इससे आपका ब्लड प्रैशर भी सही रेहता है| अंगूर खाने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है जो आपको कई बीमारियों से बचाता है|
  • केला: आपको यह तो पता होगा कि केला खाने से इंस्टेंट एनर्जि मिलती है इसलिए वर्कआउट करने से पहले खाना अच्छा होता है| पर क्या आपको पता है कि केला खाने से किन-किन बीमारियों से बचा जा सकता है? केला हमें एनीमिया, कब्ज़, हाई ब्लड प्रैशर और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से बचाता है| वो लोग जो अपना वज़न बदना चाहते हैं वे नियमित रूप से रोज़ कम से कम एक केला ज़रूर खाएं|

तो अगली बार जब आप सुबह का नाश्ता करें तो याद रखें कि फलों को शामिल करना ज़रूरी क्यूँ है और किन-किन फलों को खाने से आपकी सेहत और त्वचा दोनों दुरुस्त हो जाएगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *