त्यौहार आने वाले हैं, मस्ती के साथ सेहत का ख्याल कैसे रखना है, सोचा है?

त्यौहार का मतलब ज़्यादातर लोगों के लिए परिवार, भाई-बहन और दोस्तों के साथ समय बिताना और खूब सारे लज़ीज़ खाना का माजा उठाना होता है| पर कई बार लोगों को ये भी लगता है की त्योहार है तो सेहत के साथ जितना मर्ज़ी खिलवाड़ कारलो|

आज हम आपसे इसी से जुड़ी बातों पर कुछ टिप्स कहिए या अड्वाइस शेयर करेंगें ताकि आप मस्ती के साथ-साथ आने वाले त्योहार जैसे दिवाली, दशहरा जैसे त्योहारों में अपनी सेहत पर भी ध्यान दे पाएँ|

दिवाली का त्यौहार सबसे झगमगाहट भरे त्यौहार में से एक है| लोग महीनो पहले से ही दिवाली पर धूम मचाने के लिए बहुत सी तैयारियां शुरू कर देते हैं, घर की, सफाई, पुताई, सजावट, नया फ़र्निचर, बर्तन, सोने चाँदी के गहने, रंगोली के डिज़ाइन, तरह-तरह के नए और जायकेदार पकवान और मिठाइयाँ और अनगिनत बहुत सी चीज़ें|

जब ये त्यौहार इतनी सारी मीठी यादें और मस्ती आपने साथ लाता है तो ज़रूरी है की त्योहारों में आप अपनी सेहत पर भी ध्यान दें|

त्योहारों में इन बातों का ध्यान रखें:

1.       जिनको मधुमेह हैं, खासकर वो लोग मिठाइयाँ न खाएं और अगर आपका बहुत ज़्यादा मन है तो केवल शुगर-फ्री मिठाइयाँ ही खाएं|

2.       कोरोना में सफाई और प्रक्षालक (hand sanitizer) का प्रोयोग करना न भूलें|

3.       ये भी ध्यान रखें की जिन्हें मधुमेह जैसी कोई बीमारी नहीं है वो भी बहुत अधिक मात्रा में शक्कर का प्रयोग कर बनाई गयी मिठाइयाँ न खरीदें|

4.       हो सके तो घर पर ही मिठाइयाँ बनाएँ और शक्कर की जगह शहद और गुड का उपयोग करें|

5.       खाने में बहुत कम मात्रा में घी और तेल का इस्तेमाल करें, क्यूंकी वैसे ही त्योहारों में बहुत सारा हैवि खाना खाया जाता है|

6.       आप फ्रूट्स से बने हुये डेसर्ट बना सकते हैं जिसे में बहुत मात्रा में चीनी डालने की ज़रूरत नहीं है खाने में भी फ्रूट्स की बनी हुयी ड्रिंक्स और डेसेर्ट्स खाने में काफी टेस्टि होते हैं|

7.       कोल्डरिंक्स और डेसर्ट की जगह नारियल पानी, नींबू शर्बत पिएँ|

8.       जितनी भूख हो उतना ही खाएं और, खाना अच्छे से चबाकर, कम से कम 15 मिनट लगाकर खाएं| ऐसा करना से ओवरइटिंग से बच जाएंगें|

9.       कोशिश करें की प्रोटीन और फाइबर से भरपूर खाने को आपने खाने में शामिल करें जैसे की  सूप के पैकेट, अंजीर, ब्राउन राइस, बादाम, रागी, और अन्य ड्राई फ्रूट्स, इससे आपका पेट भरा रहेगा और आप कुछ भी गलत नहीं खाएंगें|

10.   खूब पानी पिएँ और शरीर में पानी की कमी न होने दें, साथ ही नींबू पानी और ग्रीन टी जैसी ड्रिंक्स ज़्यादा पिएँ|

11.   अगर आप किसी के घर जा रहे हैं तो अवॉइड करें, क्यूंकी याद रखें इस बार की दिवाली कोरोनाकाल में मनाई जाने वाली है| जितने कम लोग होंगें उतना ही सभी की सेहत के लिए अच्छा है|

12.   अक्सर दिवाली में लोगों को शराब का सेवन करना पसंद है पर अगर आप अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं तो शराब, और हानिकारक खाद्य पदार्थ बिलकुल न खाएं|

13.   बड़ी प्लेट की जगह छोटी प्लेट में खाना खाएं और एक बार ही खाना परोसें उसके बाद खाना खाने से बचें| इससे आप अत्यधिक खाना खाने से बच सकते हैं|

14.   जितना ज़रूरी है मस्ती करना, उतना ही ज़रूरी है व्यायाम करना, त्योहारों में जीतने भी व्यस्त हो व्यायाम करना न भूलें, ये आपको बहुत सारी दिक्कतों से बचा सकता है|

अब जाने कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ जिनको खाने से पाचन तंत्र मजबूत रेहता है, त्योहारों में इन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत रहेगा और आप बीमार होने से भी बचें राहेंगें|

इन 14 खाद्य पदार्थों को खाने से त्योहारों में भी पाचन तंत्र रहेगा मजबूत!

1.   पपीता

2.   दही

3.   सौंफ

4.   सेब

5.   चिया सीड्स

6.   अदरक

7.   ग्रीन टी

8.   नींबू

9. लहसुन

10. पालक

11. केला

12. हल्दी

13. नारियल का तेल

14. हींग

इन सभी खाद्य पदार्थों को खासकर त्योहारों में अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें ऐसा करने से आप मस्ती के साथ ही अपनी सेहत का भी ध्यान रख पाएंगें और आपको अन्य पेट की समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाएगा, जो की त्योहारों में उल्टा-सीधा खाने से अक्सर हो जाती हैं|

त्योहारों के बाद भी आप कुछ ऐसी चीज़ें फॉलो कर सकते हैं जिससे आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी जैसे की आप नीचे दी गयी बातों का पालन कर सकते हैं:

1.   सुबह सबसे पहले नींबू पानी का सेवन करें|

2.   ताला हुआ, बाहर का खाना, जंक फूड, डब्बा बंद, प्रोसेस्ड फूड बिलकुल भी न खाएं, जो खाना है घर पर कम तेल में बनाएँ|

3.   खूब सारा सलाद खाएं, जो भी खाना खा रहे हैं उसके साथ सलाद ज़रूर खाएं, या कोशिश करें की कम से कम रात को हैवि न खाकर सालाद ही खाएं|

हम आशा करते हैं की ये जानकारी आपके काम आएगी और आप ऊपर बताई गयी बातों पर अमल कर इस दिवाली अपनी सेहत का भी ध्यान रखेंगें|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *