इन ‘छह सुपरफूड’ को खाने से आपको खून की कमी कभी नहीं होगी! – 6 Super Foods to Fight Anaemia!

भारत में  80% से भी ज़्यादा महिलाएं एनीमिया से ग्रस्त हैं और ये काफी गंभीर समस्या है| पर अक्सर लोगों में इस बीमारी को लेकर ज़्यादा जानकारी नहीं होती है|

इसलिए आज हम आपको एनीमिया जैसी बीमारी से बचने के लिए ऐसे खाद पदार्थो के बारे में बताएंगें जिन्हें आप आप अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें|

पर उससे पहले ये भी जान लें की एनीमिया होता क्या है? और इससे कैसे बचा जा सकता है?

एनीमिया क्या है?

एनीमिया का मतलब है शरीर में खून की कमी होना| शरीर में खून की मात्रा जानने के लिए हिमोग्लोबिन नामक तत्व का सहारा लिया जाता है|

हिमोग्लोबिन की सही मात्रा पुरुषों में 12 से 16 के बीच होनी चाहिए वहीं महिलाओं में इसकी मात्रा 11 से 14 होनी चाहिए|

एनीमिया कब होता है? 

एनीमिया तब होता है जब आपके शरीर में रक्त में पाये जाने वाली कोशिकाएँ या लाल कणों का निर्माण दर सामान्य हो पर उनके नष्ट होने की दर बड़ जाये|  

एनीमिया की दिक्कत ज़्यादातर किशोरावस्था और रजोनिवृत्ति के बीच की उम्र में सबसे अधिक होती है, खासकर महिलाओं में और ये दर गर्भवती महिलाओं में और भी ज़्यादा है|

ऐसा इस कारण भी होता है क्यूंकी जब महिला प्रेग्नेंट होती है तो उन्हें बढ़ते हुये शिशु के लिए भी रक्त का निर्माण करना होता है और ऐसे में गर्भवती महिलाओं के अनीमिक (रक्तहीनता से पीड़ित) होने के आसार और भी बड़ जाते हैं|

 एनीमिया क्यूँ घातक है?

एनीमिया से ग्रस्त महिलाएं को दूसरी दिक्कतों का सामना तो करना ही पड़ता है इसके साथ ही महिलाएं जो गर्भवती हैं उनके प्रसव के दौरान मरने के आसार सबसे ज़्यादा होते हैं|

इन 6 सुपरफूड खाने से आपको  एनीमिया कभी नहीं होगा!

   1.   किशमिश:

किशमिश में बहुत से तत्व पाये जाते हैं जिससे एनीमिया से लड़ा जा सकता है जैसे सोडियम, कैल्शियम, प्रोटीन, पोटैशियम, फाइबर और आयरन।

इसके साथ ही इसमें 100 ग्राम किशमिश से आपको 1.88 मिग्रा आयरन मिल सकता है। अगर आप रोजाना किशमिश खाएंगें तो इससे आपको बहुत मददत मिलेगी|

आप इसे अपने मनपसंद खाने या स्वीट डिश में भी शामिल कर सकते हैं|

   2.   ​पालक:

पालक भी एनीमिया से बचने के लिए एक बहुत ही ज़बरदस्त फूड है| एक कप उबले हुये पालक में 3.2 मिग्रा आयरन होता है।

आप पालक का सूप भी बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं| एक कप पानी में आधा कप पालक को पकाकर इसका सूप पीने से बहुत से इसके ज़रूरी पोशाक तत्व आपको आसानी से मिल जायेंगे|

इसके साथ ही आप पालक का जूस भी बनाकर पी सकते हैं, और इसकी कड़वाहट को काटने के लिए इसमें 2 चम्मच शहद भी डाल सकते हैं|

3.   ​तिल:

काला तिल को लड्डू में, कूकीज़ में और कुछ हेल्थी बिस्कुट्स में भी डाला जाता है| काला तिल आयरन का बेहतरीन स्रोत है|

   हाँ इससे आप अलग-अलग खाने की चीजों में शामिल कर सकते हैं पर इसके साथ ही, आप तिल के बीजों को भीगने के लिए रख दें और फिर कुछ देर बाद इसका पानी छान कर इसका पेस्ट बनाकर इसमें शहद डालकर अच्छे से मिला लें|

आप इससे छोटे बच्चों को भी दिन में 2 बार खिला सकते हैं| साथ इसमें आप किशमिश, काजू, और बादाम भी डाल सकते हैं|

4.   ​टमाटर:

एनीमिया से बचाव करना हो या उभरना हो तो टमाटर भी इसमें बहुत कारगर होता है| टमाटर में लाइकोपिन और विटामिन- सी होता है और यह तत्व आयरन को अवशोषित करने में मदद करते हैं|

इसलिए टमाटर को आप जूस की तरह या सैंडविच और सलाद के साथ रोजाना आपने खाने में शामिल करें|

इसका सूप भी बनाया जा सकता है या इसे कच्चा भी खाया जा सकता है|  

   5.   अनार:

   अनार एनीमिया से बचने का ज़बरदस्त स्तोत्र है इसमें बहुत से ज़रूरी तत्व जैसे आयरन, कैल्शियम फाइबर, प्रोटीन, फैट, और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

यही कारण है की अनार को सुपरफूड माना जाता है| ये सिर्फ दिखने में ही लाल नहीं बल्कि ये वाकई में खून को बड़ाने में मददत करता है| अगर किसी भी इंसान को खून की कमी है तो उन्हें अनार का सेवन ज़रूर करना चाहिए|

आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप रोज़ खाली पेट 200 ग्राम अनार खाएं|

6.   चुकंदर और सेब का रस:

आप रोज़ 1 से 2 चम्मच शहद में आधा कप चुकंदर का रस और आधा कप सेब का रस मिला लें| इसके बाद इन्हें अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे तुरंत पी लें|

इस जूस को आप दिन में दो बार हर रोज़ लें| जहां चुकंदर में अच्छी मात्रा में फॉलिक एसिड होता है वहीं सेब में अच्छी मात्रा में आयरन होता है और ये दोनों ही खून बड़ाने में बहुत सहायक हैं|

इसके साथ ही इसमें पॉटेश्यम और फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है|

इन सभी 6 सुपरफूड को आप रोजाना आपने डाइट में शामिल करें, अगर आपको एनीमिया है तो आप सही हो जाएंगें और अगर नहीं भी है तो भी ये आपको किसी भी प्रकार की बीमारी से दूर रखेंगें| साथ ही आपको एनीमिया नहीं होगा|

सबसे अच्छा स्तोत्र हैं फल, सब्जियाँ और ड्राइफ्रूट्स अगर आप इन्हें सही मात्रा में रोजाना आपने खाने में शामिल करेंगें तो आपको कभी भी एनीमिया जैसी बीमारी नहीं होगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *