पेट के कीड़ों से परेशान हैं बार-बार इलाज करवाने के बाद भी? – पेट के कीड़ों के घरेलू नुस्खे कारण और लक्षण

मनुष्य के पेट में, आंतों में विभिन्न प्रकार के कीड़े पाये जाते हैं| पाचन अनस्थान से संबन्धित इन कीड़ों को ही आम लोग पेट के कीड़े के नाम से संबंधित करते हैं|ये कई तरह के होते हैं जो तरह-तरह के विकारों से उत्पन्न होते हैं|

पेट के कीड़ों के कारण:

1.   मढ़हुर अमल पदार्थों का अधिक सेवन करना|

2.   अजीर्ण रहने पर भी भोजन करना, पेट के कीड़ों को पैदा करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं|

3.   इसके साथ ही पतले पदार्थ और गुड का अधिक सेवन करना|

4.   व्यायाम न करना या शारीरिक श्रम से बचना|

5.   दिन में अधिक सोना|

6.   परस्पर वीरुध पदार्थों का सेवन आदि कृमियों के उत्पत्ति के सामान्य कारण हैं| ये कारण कृमियों की उत्पत्ति और उनके विकास के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ उत्पन्न करते हैं|

पेट के कीड़ों के लक्षण:

पेट में जब कीड़े हो जाते हैं तो उनके कारण निम्न लक्षण पैदा होते हैं: मिचली, जी मचलाना, लाल साव्र, अजीर्ण, अरुचि, उल्टी, ज्वर, दुर्बलता, छींक, नज़ला-जुकाम आदि|

इसके अतिरिक्त पेट में तीव्र दर्द, भूख की कमी, रक्त की कमी आदि लक्षण भी पाये जाते हैं|

पेट के कीड़ों का खात्मा करें इन घरेलू उपायों से:

1.   नारंगी के सूखे छिलके और बायविडंग दोनो संभाग में लेकर कूट-पीसकर 3 ग्राम चूर्ण को गरम पानी के साथ प्रतिदिन एक बार तीन दिन तक देने से कीड़े मर जाएंगें| उन मरे हुये कीड़ों को निकालने के लिए चौथे दिन एरंडी का तेल पिलाएँ|

2.   ईख के सिरके में 25 ग्राम चना रात को भिगो दें और सुबह उसे चबा-चबा के खाएं| आठ घंटे तक कुछ भी न खाए| कीड़े मर कर बाहर निकाल जाएंगें|

3.   मूली के रस में थोड़ा नमक मिलकर सुबह-शाम दिन में दो बार सेवन कीजिये| इस प्रयोग को निरंतर चार डीनो तक करने के बाद पेट की आंतड़ियों में फसे सारे कीड़े माल के साथ निकाल जाएंगें और आपका पेट एकदम स्वच हो जाएगा|

4.   पीपल के पंचांग का चूर्ण गुड़ में मिलाएँ और सौंफ के अर्क के साथ सुबह-शाम पाँच-पाँच ग्राम मात्रा में दें| तीन दिनों में सारे कीड़े खत्म हो जाएंगें|

5.   आपके घर का कोई भी सदस्य पेट के कीड़ों से परेशान है और बार-बार इलाज करवाने के बाद भी पेट के कीड़ों से मुक्ति नहीं मिल पा रही है, तो आप उससे दिन में तीन से चार बार छाछ पिलाएँ| छाछ में भुना हुआ जीरा, थोड़ा नमक और पीसी हुयी काली मिर्च दाल सकते हैं| आप देखेंगें की एक सप्ताह के भीतर ही आंतड़ियाँ में छुपे हुये कीड़े बाहर निकाल जाएंगें|

6.   छाछ में बायविडंग का चूर्ण मिलाकर पिलाने से छोटे बच्चों के पेट के कीड़े मर जाते हैं या निकाल जाते हैं|

7.   सुबह उठते ही दो तीन माशा नमक पानी में मिलाकर केसीएच दिनों तक नियमित पीने से पेट के कीड़े बाहर आ जाते हैं और नए कृमियों की उत्पत्ति रुक जाती है|

8.   सोंठ और बायविडंग के चूर्ण को शहद के साथ सेवन करने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं|

9.   कडवे परवल के पत्ते एक टोला और धनिया एक टोला रात को दस-बाहर तोला पानी में बिगोकर रखें| सुबह उसे छानकर उसमें शहद मिलाएँ|  इसे तीन खुराक बना के दिन में तीन बार सेवन करने से पेट के कीड़े नष्ट हो जाते हैं|

10. सहिजन का क्वाथ शहद में मिलकर दिन में दो बार पीने से बारीक से बारीक कीड़े भी निकाल जाते हैं|

पथ्य: पेट के कीड़ों के रोगी को ऐसा आहार न दें जो हजम होने में कठिन हो| अजीर्ण कृमियों की वृद्धि में उपयुक्त वातावरण तैयार करता है, अंत: अजीर्ण से बचें| कडवे आहार पेट के कीड़ों के रोगियों के लिए अच्छे होते हैं| पत्तेदार आहार, हरड़ व लहसुन पथ्य हैं| चीनी या चीनी या उससे बने पदार्थों, चॉक्लेट आदि से परहेज करें|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *