ओमिक्रोन वेरिएंट के नए मामले भारत में भी – जानिए इसके बारे में!

अभी तक दुनिया के 23 देशों में कोरोना का एक नया वेरिएंट पहुँच चुका है जिसे ओमिक्रोन वेरिएंट के नाम दिया गया है| यही कारण है की भारत में भी ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर सख्ती की गयी है|

आज के समय में जहां शायद ही कोई हो जिसे किसी अपने को न खोया हो,कोरोना के नए वेरिएंट, ओमिक्रोन ने लोगों को फिर से चिंता में घेर लिया है और दुनिया के सभी देशों में इस वारिएंट को लेकर खौफ है|

इस नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुये भारतसरकार सतर्क हुयी है पर अभी भी लोगों में कोरोना को लेकर लापरवाही देखी जा सकती है| ओमिक्रोन वेरिएंट के संक्रामण को रोकने के लिए जो सख्ती बरतने की ज़रूरत है वो अभी भी लोगों में देखने को नई मिलेगी|

वैज्ञानिकों और हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि ओमिक्रोन वेरिएंट अभी तक के सभी कोरोना वेरिएंट से कहें ज्यादा खतरनाक है क्यूंकी इसका संक्रमण काफी तेज़ी से फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि की डबल्यूएचओ के मुताबिक ओमिक्रोन वेरिएंट को ‘वेरिएंट ऑफ कंसर्न’ बताया है और दुनियाभर के देशों से इसके संक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए कहा गया है|

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक ओमिक्रोन वेरिएंट दुनिया के दो दर्जन देशों में पहुंच चुका है जिसमें ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, और यूके समेत कई अन्य बड़े देशों भी शामिल हैं| जिस वजह से ओमिक्रोन वेरिएंट के संक्रमण के फैलने की चिंता और बढ़ गयी है।

दुनिया के वो देश जहां ओमिक्रोन वेरिएंट पहुँच चुका है:

1.       अमेरिका : 1

2.       ऑस्ट्रिया: 1

3.       बेल्जियम: 1

4.       फ्रांस: 1

5.       घाना: 1

6.       सऊदी अरब: 1

7.       चेक गणराज्य: 1

8.       नॉर्वे: 2

9.       जापान: 2

10.   ब्राजील: 2

11.   स्पेन: 2

12.   स्वीडन: 3

13.   नाइजीरिया: 3

14.   हांगकांग: 4

15.   इजराइल: 4

16.   डेनमार्क: 4

17.   कनाडा: 6

18.   ऑस्ट्रेलिया: 7

19.   इटली: 9

20.   जर्मनी: 9

21.   पुर्तगाल: 13

22.   नीदरलैंड: 16

23.   बोत्सवाना: 19

24.   यूनाइटेड किंगडम: 22

25.   दक्षिण अफ्रीका: 100

डबल्यूएचओ के मुताबिक ओमिक्रोन वेरिएंट अभी तक लग भाग 23 देशों में पहुँच चुका है और इसमें भारत, यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका शामिल हैं|

डबल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि दुनिया के कम से कम 23 देशों में कोरोना के नए संस्करण ओमिक्रोन के मामले पाए गए हैं और हमें उम्मीद है कि यह संख्या और भी बढ़ेगी।

जनरल टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने ये भी बताया की डबल्यूएचओ ओमिक्रोन वेरिएंट को गंभीरता से मॉनिटर कर रहा है और हर देश को इसके संक्रमण को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के लिए भी कहा।

ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर भारत में क्या स्थिति बनी हुयी है?

कुछ देशों ने दूसरे देशों से यात्रा पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है और भारत में भी ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर सख्ती बरती जा रही है यही कारण है की भारत में भी 15 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय हवाई उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

केंद्र सरकार ने राज्यों को भी चौकन्ना करते हुये सकती बरतने की हिदायत दी है और राज्यों को केंद्र सरकार के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है| कर्नाटक, महाराष्ट्र और उड़ीसा ये राज्य अभी ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर हाई अलर्ट पर हैं| देश-विदेश से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है और आइसोलेशन के नियमों का पालन किया जा रहा है|

6 यात्री भी कोरोना पॉजिटिव मिले:

सूत्रों के मुताबिक भारत देश आने वाले 3476 यात्रीओन में से 6 यात्री हाई रिस्क यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन 6 यात्रियों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लैब भेजे गए हैं।

जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए यह जांच की जायेगी कि ये यात्री कोरोना के किस वेरिएंट से संक्रमित हैं। देश में कोरोनावायरस संक्रमण की स्थिति की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए 9,765 मामले पाए गए हैं और इस दौरान 477 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हुई है।

इसके साथ ही भारत में कुल 99,763 एक्टिव मामले हैं। देश भर में हुये कोरोना के टीकाकरण अभियान के कारण इन संख्या में गिरावट है और अभी तक देश में 140 करोड़ से अधिक वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं पर आगे भी सावधानी बरतने की ज़रूरत है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *