फल खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए – जानिए क्या समस्या हो सकती है

फलों का सेकन हम सभी के लिए किसी जड़ीबूटी से कम नहीं हैं क्यूंकी फलों का सेवन न सिर्फ आपके पाचन के लिए अच्छा है बल्कि ये आपको बहुत सारे ज़रूरी पोशाक तत्व भी देते हैं| यही कारण है की व्रत के समय में फलों के सेवन पर रोक नहीं है|

आयुर्वेदा के अनुसार वो खाना जो ज़्यादा देर तक शरीर में नहीं रहता है और जिससे आसानी से पचाया जा सकता ही वो उतना ही अच्छा होता है| आयुर्वेदा के अनुसार ये भी कहा जाता है की जिस आहार में जितनी ज़्यादा लाइफ होती है वो आपके शरीर के लिए उतना ही अच्छा होता है, यही कारण है की जितना हो सके ताज़ी सब्जियाँ, फलों और अंकुरित अनाज को अपने आहार में शामिल करें| वो चीज़ें जिन्हें कच्चा खाया जा सकता है उन्हें न पकाएँ|

इसके साथ ही फलों को भी समूचा ही खाना चाहिए क्यूंकी फलों का गूदा निकालने से या फिर जूस बनाने से उनमें मौजूद ज़रूरी पोषण निकाल जाते हैं| लेकिन क्या आपको ये पता है की फलों के का सेवन करने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए क्यूंकी इससे कुछ दिक्कतें हो सकती हैं|

फलों को खाने के तुरंत बाद पानी पीने से होंगी ये दिक्कतें:

1. एसिडिटी की समस्या हो सकती है:

अगर आप फलों को खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं तो इससे आपकी पाचन तंत्र की गति धीमी हो जाती है जिस कारण आपका खाना ठीक से नहीं पच पाता है| इसके सतह ही पेट में मौजूद एंजाइम्स ठीक से काम नहीं कर पाते हैं जिस कारण आपको एसिडिटी की दिक्कत भी हो सकती है|

2. शरीर का ph बाधित होता है:

वैसे तो फलों को खाने के बाद पानी नहीं पीने चाहिए पर वो फल जिनमें पानी की मात्र ज़्यादा होती है उन फलों के तुरंत बाद पानी पीने से और भी अधिक सचेत रहना चाहिए जैसे पपीता, तरबूज, पाइनएप्प्ल और संतरा आदि| हम जो भी चीज़ खाते हैं उसकी अम्लीय या क्षारीयता को हाइड्रोजन के अणु ही तय करते हैं। यही कारण है फलों को खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पीएच का स्तर बाधित हो सकता है|

3. जरूरी एंजाइम्स पतले होते हैं:

किसी भी खाने को पचाने के लिए गैसट्रिक रस और खाने को पचाने के लिए एंजाइम्स महत्वपूर्ण माने जाते हैं| पर अगर आप फलों के तुरंत बाद पानी पीते हैं तो इस कारण आपके शरीर में मौजूद एंजाइम्स और गैसट्रिक रस पतले हो जाते हैं| जब जरूरी एंजाइम्स पतले होने लगते हैं तो इस वजह से पाचन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है जैसे की अपच, हार्ट बर्न और एसिड रिफ्लक्स|

4. खांसी और जुखाम की दिक्कत:

अगर आप कुछ मीठे फलों का सेवन करने के बाद पानी पीने से आपको खांसी और जुखाम की दिक्कत हो सकती है| इसलिए खासकर रात के समय में फलों का सेवन करने से मना किया जाता है और खासकर सर्दियों में ठंडी तासीर वाले फलों का सेवन करने से मना किया जाता जैस की मौसंबी, संतरा, तरबूज के बाद पानी पीने से और अधिक दिक्कत हो सकती है|   

5.    मोटापा बढ़ सकता है:

अगर आप फल या भोजन करने के बाद पानी पीते हैं तो इससे मोटापा बढ़ सकता है| खाना खाने के बाद या फल खाने के बाद तुरंत पानी पीने के कारण शरीर में मौजूद गैस्ट्रिक रस पानी के साथ ही घुल जाते हैं। जिस कारण खाया हुआ खाना पचाने में समस्या हो सकती है क्यूंकी ऐसे में खाने को तोड़ने या उसे ढ़ीला करने में दिक्कत होती है। इसके बाद आपके पेट में मौजूद खाना, धीरे-धीरे मोटापे में बदलने लगता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *