इन 6 परेशानियों ठीक करने में हितकारी कायफल का तेल

कायफल का नाम शायद बहुत से लोगों ने नहीं सुना होगा पर कायफल का तेल बहुत सी दिक्कतों को दूर करने के लिए कारगर होता है और इसका इस्तेमाल कई प्रकार से किया जा सकता है| इसलिए आज हम जनेगें की किस तरह कायफल का तेल इस्तेमाल कर आप बहुत सी परेशानियों को दूर भगा सकते हैं|

कायफल को आयुर्वेद में एक फायदेमंद जड़ी-बूटी माना गया है जिसके इस्तेमाल से सांस से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में मदद मिलती है| इसके साथ ही कायफल आंतों से जुड़ी समस्याओं का भी निवारण करने में मदद कर सकता है| कायफल में बहुत से एंटीऑक्सीडेंट और फ्लैवोनॉयड यौगिक पाये जाते हैं जैसे की कैटेचिन, मैलिक एसिड, मैरिकेटिन, क्वार्सेटिन, टैनिन, और साइट्रिक|

यही करनहाइ की कायफल त्वचा जे जुड़ी दिक्कतें, मस्तिष्क से जुड़ी दिक्कतें और ब्लड शुगर जैसी समस्या को हल करने में इस्तेमाल किया जाता है| यही कारण है की आज हम बात करेंगे की कायफल का तेल कैसे बनाया जाता है और इसे इस्तेमाल करने के कितने फायदे होते हैं|

कायफल तेल को बनाने का तरीका:

ज़रूरी सामाग्री:

·         कायफल की छाल का चूर्ण – 250 ग्राम

·         तिल या सरसों का तेल – 500 ग्राम,

·         कपूर – 5 टुकड़ा

·         दालचीनी – 25 ग्राम

कायफल को बनाने की विधि:

1.       सबसे पहले आपको 1 लोहे की कड़ाही चाहिए होगी|

2.       फिर आपको इसमें तेल गरम करना है और जब तेल गरम हो जाये तब तेल में कायफल के चूर्ण को दाल देना है|

3.       फिर इस मिश्रण को धीमे आंच पर पकने देना है और फिर इसके बाद आपको इस मिश्रण में दालचीनी पाउडर डालना है|

4.       जब ये चूर्ण तेल में अच्छे से मिल जाये तब आप आंच को बंद करके तेल को सूती कपड़े की मदद से छान लें और जब तेल ठंडा हो जाये आप कपड़े क निचोड़ लें|

5.       इसके बाद तेल को हल्का गरम करें और इसमें कपूर डाल दें और फ्री जब कायफल के तेल में कपूर अच्छे से मिक्स हो जाये तब तेल को शीशी में डाल कर रख दें और जब चाहें इस्तेमाल करें|

कायफल तेल के फायदे जान लें:

1. शरीर को रखे गर्म:

सर्दियों में कायफल का तेल शरीर को गरम रखने में मदद करता है इसलिए आप चाहें तो कायफल के तेल को आपने हाथों, छाती, पेट, और पैरों पर लगाएँ| ये आपको सर्दी से बचाएगा और आपके शरीर की गर्माहट बनी रहेगी|

2. कान दर्द से राहत:

अगर आपके कान में दर्द हो तो आप कायफल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए आपको कायफल के तेल को हल्का सा गरम काना है और एक से दो बूंदें अपने कान में डालनी है, बस ध्यान रहे की तेल बहुत हल्का गरम हो, इसलिए डालने से पहले चेक ज़रूर कर लें| इस तेल के इस्तेमाल से कान का दर्द दूर हो जाएगा|

3. कान का बहना:

इस समस्या में भी आप कायफल के तेल को हल्का गरम करके 1 से 2 बूंदें दिन में 2 से 3 बार कान में डालें आपकी कान बहने की समस्या खत्म हो जाएगी| पर ध्यान रहे की आप एक बार ऐसा करने से पहले डॉक्टर की सलाह ले लें क्यूंकी कई बार समस्या का कारण अलग होता है और उसके लिए डॉक्टर से संपर्क करना ज़रूरी होता है|

4. अरोमाथेरेपी में कर सकते हैं इस्तेमाल:

कायफल के तेल का इस्तेमाल कई बीमारियों में किया जाता है जैसे अस्थमा, सांस से जुड़ी दिक्कतें और ब्रोंकाइटिस में भी| कायफल तेल श्वसन के रास्तों को साफ करता है जिससे सांस लेने में आसानी होती है और शरीर में ऑक्सिजन का स्टार ठीक होता है| कायफल के तेल अरोमा थेरेपी में भी इस्तेमाल किया जाता है|

5. मस्तिष्क के लिए प्रभावी:

कायफल के तेल का इस्तेमाल मिर्गी क दौरों के बचाव के लिए भी किया जाता है, ऐसा करने से दिमाग हेल्दी रेहता है| पर इस तेल का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही करें क्यूंकी मेडिकल कंडिशन में हर व्यक्ति अलग होता है और इस लिए इलाज भी अलग-अलग हो सकता है|

हम आशा करते हैं की ऊपर बताई गयी जानकारी आपके लिए कारगर साबित हो और आपकी परेशानियों को दूर करने में मदद करे| बस ध्यान रहे की बिना डॉक्टर की सलाह के आप कुछ भी न करें और डॉक्टर की सलाह के बाद ही इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करें|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *