जलने पर क्या उपचार करने से घाव जल्दी ठीक होते है? – जलन कम करने के घरेलू उपाए

जलने का उपचार इस बात पर निर्भर करता है की कितना हिस्सा जला है या कितना गहरा जला है| यदि अधिक जल गए हों तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए| सामान्य रूप से जलने पर अर्थार्थ चाय, गरम पानी या, दाल के गिरने पर निम्न घरेलू नुस्खे अत्यंत कारगर सिद्ध होते हैं|

जलने पर चमड़ी लाल हो जाती है और उस स्थान पर सूजन के साथ छाले भी पढ़ जाते हैं और सतह में जलन और दर्द भी होता है| जले हुये स्थान का दर्द जब तक रुक ना जाये, घाव को ठंडे पानी में रखना चाहिए|

यदि आप गरम तेल से जल गए हों और उससे कपड़े भीग गए हों, तो वो गरम तरल के कारण संक्रमण रहित हो जाते हैं, अत: उन्हें एक का एक उतार न नहीं चाहिए, छाले पढ़ने पर जहां तक हो सके उन्हें खुला रखना चाहिए|

जलन से बचने के नुस्खे:

1.   अनार की पत्तियों को पीसकर जले हुये भाग पर लगाने से जलन शांत हो जाती है|

2.   केले का गूदा जले हुये भाग पर लगाने से जलन मिटेगी और फफोले नहीं पड़ेंगें|

3.   चौलाई के पत्तों के साथ घास पीसकर लुगदी बनाकर जले पर लगाने से जलन दूर होगी|

4.   महंदी के पत्तों को पानी या सरसों के तेल के साथ पीसकर जले हुये स्थान पर लगाने से फायदा होगा|

5.   तारपीन का तेल और कपूर बराबर मात्रा में मिलाकर लगाएँ, जलन से तुरंत आराम मिलेगा|

6.   आलुओं को कूट-पीसकर उसकी लुगदी जले भाग पर लेप करने से तुरंत जलन शांत होगी|

7.   जले भाग पर शुद्ध शहद का लेप करना लाभदायक रेहता है|

8.   बरगद के कोमल पत्तों को गाय के घी में पीसकर लगाने से जलन खत्म होगी और घाव जल्दी भरेगा|

9.   बेर की कोमल पत्तियों को दही के साथ पीसकर लगाने से घाव के निशान नहीं राहेंगें और घाव जल्दी ठीक होगा|

10. नारियल के जल को आलसी के तेल के साथ पका कर रखें, इस मिश्रण को लगाने से जले पर जल्दी लाभ होगा|

11. इमली की लकड़ी को जला कर उसकी राख़ नारियल के तेल में मिलकर जले हुये पर लगाने से जख्म जल्दी ठीक होगा|

12. शरीर का कोई अंग जल जाये तो चमड़ी पर सफेद निशान हो जाते हैं, इन निशानों को कम करने के लिए रूई को शहद में भिगोकर उन निशान पर बांधने से कुछ ही दिनों में जलने की वजह से हुये सफेद दाग गायब होकर स्वाभाविक त्वचा आ जाएगी|

13. पीपल की छाल का महीन पाउडर बनाकर रखलें ये पाउडर जले हुये घाव पर लगाएँ, आराम मिलेगा|

14. शहद के साथ लौंग पीसकर जले हुये घाव पर लगाने से जख्म नहीं बन पाते हैं और ये जलन को भी कम करता है|

15. करेले के रस को रूई की मददत से जले हुये घाव पर लगाने से जलन नष्ट होती है|

16. नमक का गाढ़ा घोल जले हुये पर लगाने से छाले नहीं पड़ते हैं|

17. दही में पीसा हुआ चूना मिलाकर जले हुये स्थान पर लगाने से जलन तुरंत शांत हो जाती है और जलने के बाद वाले छाले भी नहीं पड़ते|

हम आशा करते हैं की ये सभी घरेलू नुस्खे आपके काम आएंगें| अगर कभी भी  ऐसा हो कोकी आप काम करते वक़्त जल जाएँ और घर पर कोई भी दवाई न हो तो ये घरेलू उपाए बहुत ही काम आएंगें| आपको ये जानकारी अच्छी लगे तो इसे आपने दोस्तों और परिवार जानो के साथ साझा करें|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *