दिल की सेहत अच्छी रखनी है? – ब्रेकफास्ट में ये 8 फूड्स खाएं!

दिल की सेहत बनाए रखने के लिए आप कुछ ऐसी चीजों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं जिससे आपको हृदय से संबधित बीमारियाँ नहीं होंगी| आप अपने दिन की शुरुआत इन चीजों से कर सकते हैं जो सिर्फ आपकी दिल के सेहत के लिए ही नहीं बल्कि आपकी पूरी सेहत के लिए अच्छे हैं|

इसलिए आज हम उन खाद्य पदार्थों के बारे में बात करेंगें जिसे खाने से आपकी सेहत में तो सुधार होगा ही बल्कि आपको ज़रूरी पोशाक तत्व भी मिलेंगें जो की अच्छी सेहत के लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी होते हैं| अगर आपके आहार में भरपूर और ज़रूरत के अनुसार पोशाक तत्व नहीं हैं तो ये आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है क्यूंकी हम खाना इसलिए ही खाते हैं ताकि हमारी सेहत में सुधार हो और हम अपने शरीर और दिमाग का भरपूर इस्तेमाल कर सकें|

आपके आहार के साथ ही आपकी जीवनशैली कैसी है ये भी काफी मायने रखती है की आपकी दिल की सेहत कैसी होगी| अगर आप खराब जीवनशैली जी रहे हैं तो इससे हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ सकता है| यही कारण है की दिल की सेहत बनाने के लिए रोज़ व्यायाम करना या किसी भी प्रकार की एक्सरसाइज और फ़िज़िकल एक्टिविटी ज़रूरी है| चलिये जानते हैं हैं की ब्रेकफ़ास्ट में किन-किन खाद्य पदार्थों को शामिल करने से आपकी दिल की सेहत बेहतर बनेगी|

दिल की सेहत के लिए ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये 8 चीज़ें:  

1. एग व्हाइट ऑमलेट या भूर्जी:

•         प्रोटीन से भरपूर अंडा स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

•         अंडा का सेवन ब्रेकफ़ास्ट में करना आपके लिए एक तरह से एनर्जि बूस्टर का काम करेगा।

•         सुबह-सुबह अंडे को अपने नाश्ते में शामिल करेंगें तो इससे पूरा दिन एक्टिव रहेंगें।

•         इसके साथ ही व्हाइट एग ऑमलेट और भुर्जी में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी न के बराबर होती है और यही कारण है की ये आपके दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है।

2. ओट्स स्मूदी विथ फ्रूट्स:

•         आप चाहें तो ओट्स की स्मूदी भी बना सकते हैं क्यूंकी कई बार लोगों को ओट्स ऐसे खाना पसंद नहीं होता, इसलिए स्मूदी एक अच्छा और हेल्दी विकल्प है| नाश्ते में स्मूदी का सेवन काफी फायदेमंद होती है।

•         ओट्स से तैयार स्मूदी का सेवन करने से आपका पेट देर तक भरा रहता और आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है|  

•         ओट्स से तैयार स्मूदी में आप फलों को भी शामिल कर सकते हैं क्यूंकी इससे आपकी दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है और स्मूदी भी स्वादिष्ट बनती है और चीनी मिलाने की भी ज़रूरत नहीं पड़ती क्यूंकी फलों की मिठास काफी होती है|  

•         इसके लिए बस ओट्स, फ्रूइट्स और दही को ब्लैंड करना होता है और आपकी स्मूदी तैयार हो जाएगी।

3. स्प्राउट चाट:

•         स्प्राउट्स तो वैसे भी सुबह के नाश्ते में खाने के लिए सबसे हेल्दी ब्रेकफ़ास्ट माना जाता है क्यूंकी ये प्रोटीन और फाइबर का बहुत अच्छा सोर्स है| इसके साथ ही स्प्राउट्स का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

•         सुबह के समय अंकुरित चने या फिर मूंग का सेवन करें।

•         अपने अनुसार फलों और सब्जियों को भी काट करके स्प्राउट्स के साथ सेवन कर सकते हैं।

•         इसलिए स्प्राउट्स को आपने नाश्ते में ज़रूर शामिल करें क्यूंकी ये आपकी दिल की सेहत के लिए अच्छा है।

4. उपमा

•         दिल को हेल्दी बनाए रखने के लिए अपने ब्रेकफ़ास्ट ऑप्शन में उपमा भी शामिल कर सकते हैं।

•         हार्ट को लंबे समय तक हेल्दी रखें के लिए आहार में पोष्टिक चीजों को शामिल करना ज़रूरी है और इसलिए आप उपमा अपने नाश्ते में शामिल करें।

•         उपमा न सिर्फ फाइबर से भरपूर होता है पर इसे खाने के बाद आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है जो आपको कुछ भी उल्टा-सीधा खाने से बचाता है|

•         इसमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो दिल की सेहत बनाए रखने में मदद करते हैं।

5. ब्राउन ब्रेड सैंडविच

•         होलव्हीट ब्राउन ब्रेड सैंडविच न सिर्फ खाने में टेस्टि होता है बल्कि ये काफी पोष्टिक ब्रेकफ़ास्ट ऑप्शन में एक है|  

•         होलव्हीट ब्राउन ब्रैड में आप मौसमी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं जिससे बच्चे भी चटकारे लेकर खाएंगें|  

•         सुबह के वक्त ब्राउन ब्रेड सैंडविच का सेवन जरूर करें, ये पोषण के साथ आपकी टेस्ट बड्स को भी संतुष्ट हो जाएंगें|

6. फलों के साथ दलिया:

•         दलीया एक तरह का आसान और पोष्टिक नाश्ता है जिससे बनाना भी आसान है और ये आपकी दिल की सेहत के लिए भी अच्छा है|  

•         दलिया फाइबर से भरपूर होता है और लंबे समय तक पेट भरा रेहता है|  

•         आप चाहें तो दलीय को दूध के साथ बना सकते हैं या फिर कुछ मौसमी फलों को भी शामिल कर सकते हैं| फल कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं|

•         हेल्दी हार्ट चाहते हैं, तो फलों के साथ दलिया का सेवन जरूर करें।

7. फ्रूट्स रायता:  

•         दिल की सेहत बनाए रखने के लिए आप दही को अपने नाश्ते में जरूर शामिल करें।

•         फलों और दही का कॉम्बिनेशन आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है|  

•         फलों का राता खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आपको कुछ भी अनहेल्दी खाने की ज़रूरत नहीं पड़ती है|  

•         यह ब्रेकफास्ट एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो हार्ट के लिए काफी अच्छा है।

8. मल्टीग्रेन इडली

•         इडली आप दिन में किसी भी समय खाएं आपको नुकसान नहीं ककरेगी| इडली को स्टीम में पकाया जाता है और इसमें तेल का भी इस्तेमाल नहीं होता है| यही कारण है की इलड़ी को नारियल की चटनी, या फिर सांबर के साथ खाया जा सकता है|  

•         इडली स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छी है क्यूंकी इसमें कुछ भी उनहेल्दी नहीं होता है|  

•         मल्टीग्रेन इडली हार्ट के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।

•         इडली बनाते वक्त इसमें सब्जी मिला दी जाए, तो यह सेहत के लिए और भी बेहतरीन हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *