सबसे पुराने और कारगर नुस्खे चेहरे की त्वचा को सेहतमंद और चमकदार बनाएँ

जब हम चेहरे की त्वचा को सेहतमंद और चमकदार बनाने की बात करते हैं इसका मतलब ये नहीं आपको किसी और से बेहतर दिखना है, इसका मतलब है की आपको अपनी त्वचा को स्वस्थ रखना है|

सुंदरता का मतलब होता है अपनी सेहत और त्वचा का अच्छे से देख रेख करना, जिससे की आपकी त्वचा और सेहत दोनों दुरुस्त रहें| यदि आपका खान-पान सही है तो आपकी त्वचा भी सेहतमंद रहेगी, पर कई बार त्वचा को बाहरी देखभाल भी चाहिए होती है, इसलिए आज हम कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बात करेंगें जिससे आपकी त्वचा सेहतमंद रहेगी और चमकदार भी बनेगी|

एक ज़रूरी बात जो आप सभी के लिए जानना ज़रूरी है के सेहतमंद त्वचा सिर्फ बाहरी उपायों से नहीं मिलेगी, इसके लिए खान-पान और आज हम जो घरेलू उपाए आपसे साझा करने वाले हैं दोनों को इस्तेमाल करने से मिल जाएगी| कई बार त्वचा से संभन्धित समस्या थोड़ी जटिल हो सकती है जिससे कुछ घरेलू उपायों से ठीक किया जा सकता है|

आधुनिक युग में लोग सौन्दर्य को निखारने के लिए रसायनिक सौन्दर्य प्रसाधनों का प्रयोग अधिकता से करने लगे हैं, जो कभी कभी त्वचा में विकार भी उत्पन्न कर देते हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ नहीं रहती है|

यही कारण है की आह विदेशी भी भारतीय ग्रामीण जड़ी-बूटी से बनने वाले सौन्दर्य प्रसाधनों को प्रमुखता देने लगे हैं| कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खे प्रस्तुत हैं|

साफ स्वस्थ त्वचा के लिए ये घरेलू उपाए बहुत कारगर हैं:

1.       भुनी हुयी मसूर की दाल और संतरे के छिलके को दूध में पीसकर उबटन करने से शरीर का रंग निखार आता है| दादी माँ का ये नुस्खा सौन्दर्य निखारने का सर्वोत्म और सबसे सस्ता घरेलू तरीका है|

2.       अधिक गर्मी में घूमने पर त्वचा का रंग बदरंग हो जाता है, इसी स्थिति में जामुन व आम के पत्ते, हल्दी, दारुहल्दी और गुड बराबर मात्रा में लेकर उसे पानी में पीसकर उसकी लुगदी बना लें| इस लेप को अंगों पर मलें और धूप सेवन कर मसाज करके स्नान कर लें| इससे बदरंग त्वचा का रंग पहले जैसा तो होगा ही, शरीर का रंग भी निखार जाएगा|

3.       सर्दी के मौसम में चेहरा शुष्क हो जाता है, कांति धूमिल होने लगती है| ऐसे में सूखी डबलरोटी के सूखे किनारे तोड़कर रात को दूध में भिगो दें| सुबह उस मिश्रण में शहद मिलाकर चेहरे पर मलें| बस दो दिन में चेहरा गुलाब की तरह खिल उठेगा|

4.       हरड़, कूट और पान-तीनों को जल के साथ पीसकर लेप बना कर स्नान करने के पहले शरीर पर मलें| लेप सूख जाये तो स्नान करें| इस लेप का उपयोग निरंतर एक महीने तक करने से शरीर सुवासित हो जाता है|

5.       पसीना अधिक आता हो और उससे गुरगंध भी अधिक आती हो तो हरड़ को पीसकर चूर्ण बना लें और उसे शहद के साथ सुबह-शाम चाटें| इससे पसीना आना बंद हो जाएगा और शरीर से सुगंध आने लगेगी|

6.       बरगद के दूध को उंगली के पोर से चेहरे पर मलते रहिए, रात को सोते समय और दिन में उठने के बाद स्नान करने के पूर्व| यह दूध क्लेंजिंग मिल्क से भी अधिक लाभकारी साबित होगा|

7.       कई बार स्वस्थ चेहरा भी खिला-खिला नज़र नहीं आता| इसके लिए बेल का गूदा लेकर उसमें मिश्री और मिलाई मिलाएँ| इसे 15 से 20 ग्राम खाकर एक ग्लास दूध पियें| 20 से 24 दिन तक सुबह-शाम सेवन करने से चेहरा खिल उठेगा|

8.       100 ग्राम गेहूं का चोकर एक प्याला जल में भिगोकर रात भर रखें| सुबह उसे मसल कर चेहरे पर मालिश करें| फिर देखिये त्वचा की कायापलट| का चमत्कार| रंग निखार आएगा और त्वचा रेशम की तरह मुलायम हो जाएगी| यदि त्वचा आवश्यकता से अधिक खुरदरी है तो इस प्रयोग के साथ ही रात को 4 ग्राम चोकर दूध के साथ फांक लें| निश्चित ही लाभ होगा|

9.       गाजर के बारीक टुकड़े काटकर जल में उबाल लें और फिर मसलकर चेहरे पर लेप करें| कुछ देर ठहर कर चेहरे को जल से धो लें| त्वचा निखार उठेगी|

10.   त्वचा से मैल साफ करने के लिए कच्चे दूध में नींबू का रस व नमक मिलाकर रूई की सहायता से धीरे-धीरे मैल साफ करें| त्वचा निखार जाएगी|

11.   पपीते के छिलके सुखकर कूट-पीसकर बारीक चूर्ण बना लें| फिर इसमें ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर धीरे-धीरे मलें| कुछ दिनों तक ऐसा करने से त्वचा की शुष्कता दूर होती है और त्वचा कोमल बनती है|

12.   रंग निखारना हो तो संतरे के चिलको को छाया में सुखाकर बारीक चूर्ण बना लें| एक चम्मच संतरे के चूर्ण में एक चम्मच बेसन, थोड़ी-सी हल्दी, एक चम्मच दूध और नींबू की कुछ बूंदें मिलाएँ और उबटन बनाकर लगाएँ| त्वचा निखार जाएगी|

13.   मुलतानी मिट्टी में एक चम्मच जैतून का तेल और एक चम्मच गुलाबजल मिलाकर लेप बनाएँ| इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएँ और सूखने दें| तत्पश्चात जल से धोएँ| इससे त्वचा में निखार आता है और कोमल बनती है|

14.   बादाम का तेल चेहरे पर, विशेषकर आखें के आस-पास मलने से झुर्रियां नहीं पड़ती| दो बादाम पीसकर आधा चम्मच शहद और दो चम्मच हल्के गरम दूध में मिलाकर त्वचा पर मलें| इससे त्वचा कोमल व सुंदर बनती है|

हम आशा करते हैं की इन घरेलू उपायों से आपकी त्वचा में सुधार आयेगा और त्वचा दमक उठेगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *