खाली पेट पपीता खाने के फायदे

सर्दियाँ जाने वाली हैं और गर्मियों का आगमन होने वाला है और इसलिए कुछ ऐसे मौसमी फलों का भी लगमन हो रहा है जिंका सेवन गर्मियों के मौसम में और सर्दियों के मौसम में हितकारी होता है| खासकर अगर इन फलों का सेवन सुबह खाली पेट किया जाये|

गर्मियों में आने वाले फलों की लिस्ट काफी बड़ी हैं और यही कारण है की आपके पास फलों के बहुत से ऑप्शन हैं पर कुछ फल ऐसे भी होते हैं जिंका सेवन सुबह खाली पेट किया जाये तो ये आपके लिए काफी अच्छा होता है|

वैसे भी फलों को खाने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट होता है जब आपको इंस्टेंट एनर्जि, फाइबर और अन्य पोशाक तत्वों की सबसे अधिक ज़रूरत होती है| खाली पेट पपीते का सेवन जिसमें बहुत सारे ज़रूरी पोशाक तत्व, लो कैलोरी, भरपूर मात्रा में फाइबर होता है सेहत के लिए बहुत हितकारी होता है|

पपीता न सिर्फ आपका वज़न कम करने में मदद करता है बल्कि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी नियंत्रित करने में मदद करता है, वैसे तो पपीते के अनगिनत फायदे होते हैं पर खाली पेट खाने के फायदे आज आप इस ब्लॉग में जनेगें|

जब आप खाली पेट पपीते का सेवन करने हैं तो आपके शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है| इसके साथ ही जिन लोगों को पेट से संबंधी दिक्कत हैं उनके लिए खाली पेट पपीते का सेवन करना बहुत लाभकारी होगा क्यूंकी इससे पाचन तंत्र बेहतर होता है और आपके पाचन एंजाइमों की उपस्थिति के कारण आंत को हेल्दी रखने में मदद मिलती है| अगर आपको कोई और पाचन से जुड़ी समस्या है तो खाली पेट पपीता खाने से वो विकार भी दूर होने में मदद मिलेगी जैसे, कब्ज, पेट फूलना, और पेट खराब होना आदि|

खाली पेट पपीता खाने से सेहत को मिलेंगें ये फायदे:

1.       पपीते में विटामिन सी, ए भरपूर मात्रा में होते हैं जो की शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर करने का काम आसान कर देता है| इसके साथ ही पपीता आपको बहुत से संक्रामण और बीमारियों से बचाता है|

2.       पपीता आपके रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है इसलिए जिनकी इम्यूनिटी कमज़ोर है उनके लिए अच्छा होगा की वो पपीते का सेवन खाली पेट करें|

3.       अगर आपको वज़न कम करना है तो सुबह खाली पेट पपीते का सेवन आपके लिए फायदेमन होगा| पपीते में बहुत सारे पोशाक तत्व होते हैं जो पाचन को दुरुस्त करते हैं| पपीते में फाइबर आपकी क्रविंग पर लगाम लगता है| क्रविंग से बचना है तो फलों का सेवन सबसे बेहतरीन तरीका है|

4.       अगर आपको थकावट और सोने का मन करे दिन के बीच जब आपको ज़रूरी काम करना है तो फलों का सेवन करना हितकारी होती है जैसे की पपीता क्यूंकी ये फल आसनई से सभी जगह मिल भी जाता है| फलों में मौजूद नैचुरल शुगर आपको वो इंस्टेंट एनर्जि देते हैं जो आपको कॉफी पीने से मिलती है|

5.       पपीते में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी, फाइबर और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है जो आपकी धमनियों की स्वस्थ रखने में मदद करता है| इसके साथ ही पपीते का सेवन शरीर में खून के प्रवाह को बेहतर करता है|

6.       जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हैं उनके लिए पपीते का सेवन काफी हितकारी होता है| यही कारण है की दिल के रूगियों के लिए इस फल का सेवन अच्छा है क्यूंकी इससे स्ट्रोक की संभावना कम होती है|

7.       पपीते में पपैन नमक एंजाइम होता है जो की एक तरह के पैन किल्लर का काम करता है यही कारण है की पीरियड के समय में पपीते का सेवन करना अच्छा होता है| ये एंजाइम न सिर्फ शरीर का दर्द कम करता है बल्कि इससे शरीर की सूजन भी कम होती है|

8.       पपीते में विटामिन ई, ल्यूटिन, ज़ेक्सैंथिन आदि पोशाक तत्व होते हैं ये सभी पोशाक तत्व आपकी आंखो की सेहत के लिए और बढ़ती उम्र से जुड़ी दिक्कत जैसे पतन की रोकथाम के लिए अच्छे होते हैं|

9.       अगर आप इस साल अच्छी स्किन पाना चाहते हैं तो मौसमी फलों को अपने आहार में शामिल करें| पपीते में लाइकोपीन, विटामिन सी, कैरोटीनॉयड, और बीटा-कैरोटीन काफी फायदेमंद होता है| इससे त्वचा में  नैचुरल निखार आता है और आपकी त्वचा की सेहत भी अच्छी होगी और इससे झुर्रियां भी कम आती हैं या फिर देर से आती हैं|

जब भी बाज़ार जाएँ पपीते को खरीदने से पहले थोड़ा का कटवा कर चेक कर लें की वो अच्छे से पका है की नहीं| आप चाहें तो कच्चे पपीते को सलाद, स्मूदी में भी डाल सकते हैं और इसके सब्जी भी बना सकते हैं|  

अगर ये समस्या है तो पपीता न खाएं:

1. पपीते में लेटेक्स होता है जिस कारण गर्भवती महिलाओं को इस फल को नहीं खाना चाहिए क्यूंकी इससे गर्भाशय के संकुचन का डर होता है|

2.          जिन लोगों को ब्लड प्रेससुर एकै दिक्कत हैं उनके लिए पपीते का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए जो लोग बीपी की दवाई ले रहे हैं उन्हें पपीते का सेवन करने से बचना चाहिए|3.          अगर आपको दस्त की समस्या है तो पपीते का सेवन करने से बचें|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *