प्रेगनेंसी में खाली पेट क्या खाएं और क्या न खाएं ज़रूर जान लें

प्रेगनेंसी में सुबह के समय किन-किन चीजों को खाना अच्छा है और किन-किन चीजों को खाने बचना चाहिए इस बात की जानकारी आज हम इस ब्लॉग के जरिये आप तक पहुंचाएंगे| हम इस ज़रूरी जानकारी के बारे में जनेगें, डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक की डायटीशियन अर्चना बत्रा से जो बताएँगी की गर्भावस्था में सुबह खाली पेट किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों को खाने से बचना चाहिए|

गर्भावस्था में सुबह के समय खाली पेट क्या खाना चाहिए?

1.       फलों का सेवन:

आप सुबह के समय खाली पेट फलों का सेवन करते हैं तो ये सबसे बेहतर है और ये सिर्फ गर्भावस्था में ही नहीं समान रूप से भी आपके लिए बहुत अच्छा है| सुबह के समय फलों का सेवन करने से माँ को बहुत से पोशाक तत्व मिलते हैं जैसे आयरन, फाइबर, विटामिन ए, बी, सी, और कैल्शियम| ये सिर्फ न माँ के लिए बल्कि शिशु दोनों के लिए ही अच्छा है| बस ध्यान रहे की सुबह के समय खाली पेट आप नारंगी, नींबू, कीवी और आंवला जैसे सिट्रस फलों का सेवन न करें क्यूंकी इससे आपको एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है और पेट दर्द और जलन भी हो सकती है।

2.   ड्राइ फ्रूइट्स का सेवन:

नट्स का सेवन सुबह के समय खाली पेट करना काफी अच्छा होता है इसलिए गर्भावस्था में आप सुबह के समय बादाम, मूँगफली, काजू व अखरोट आदि नट्स खा सकते हैं| इससे आपको गुड फैट, फाइबर, अमीनो एसिड, कैल्सियम, प्रोटीन, जिंक आदि पोशाक तत्व मिलती हैं और इसके सतह ही शरीर को भरपूर ऊर्जा भी मिलती है|

3.   साबुत अनाज है हितकारी:

आपने वैसे भी सुना होगा की सुबह के समय साबुत अनाज का सेवन खाली पेट करना अच्छा होता है और इसमें कोई दो राय नहीं है| साबुत अनाज का सेवन करने से भरपूर फाइबर, विटामिन और प्रोटीन जैसे ज़रूरी तत्व मिलते हैं जो की गर्भावस्था में माँ के लिए बहुत हितकारी होते हैं| आप सुबह के समय दलिया, ओट्स, मूंग दाल चीला, अंकुरित मूंग दाल और चने का सेवन कर सकते हैं| इसके साथ ही पोहा, इडली और उपमा भी नाश्ते में शामिल करें|  

4.   प्रोटीन से भरपूर आहार:

सुबह खाली पेट प्रोटीन से भरपूर आहार को खाने में शामिल करें क्यूंकी प्रोटीन शिशु के विकास के लिए आवश्यक होता है और ये शरीर में मौजूद कोशिकाओं के लिए भी ज़रूरी पोशाक तत्व होता है| इसलिए सुबह के समय, दाल, दही, अंडे, दूध, पनीर आदि चीजों को आहार में शामिल कर सकते हैं|

गर्भावस्था में किन चीजों को खाली पेट नहीं खाना चाहिए?

1. कॉफी

2. ठंडे फलों का सेवन

3. तैलीय पदार्थ

4. डिब्बाबंद फूडस

5. कच्चा मांस या अंडा

6. मछली या रेड मीट बहुत पसंद है तो इसे पकाकर दोपहर के खाने में शामिल करें|

सबसे ज़रूरी बात ये है की बिना डॉक्टर की सलाह के आपको किओ भी दवाई या ऐसी चीज़ को खाने में शामिल न करें जो नयी है बल्कि हो सके तो आप पहले डॉक्टर से पूछ लें और फिर उनकी सलाह के अनुसार ही काम करें|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *