सुबह के समय इन मसालों का सेवन न करें – जानिए ऐसा करने के नुकसान!

मसाले किसी भी खाने की जान होते हैं। मसालों के बिना ज़ायका मिलना मुश्किल है पर क्या आप जानते हैं की अगर आप कुछ मसाले खाली पेट खा लें तो इससे कई तरह के नुक्सान हो सकते हैं। 

आज हम इसी बारे में बात करेगें और जानेगें की कौनसे मसाले खाली पेट खाने से आपको हानि पहुँच सकती है। 

इन मसालों को खाली पेट खाने से होगा नुकसान:

1.    काली मिर्च:

काली मिर्च बहुत से पकवान बनाने में इस्तेमाल की जाती है और इसके बहुत से फायदे भी होते हैं। पर इसका सेवन कम मात्रा में किया जाना चाहिए क्योंकि ज्यादा मिर्च खाने से दवाओं का असर शरीर पर नहीं पड़ता, और अधिक सेवन से आपको एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। 

2.    अजवाइन:

अजवाइन एक तरह का गरम मसाला है जिसका इस्तेमाल अच्छे पाचन के लिए भी किया जाता है| पर अजवाइन को आपको खाली पेट नहीं खाना चाहिए क्यूंकी खाली पेट ये मसाला आपके शरीर के तापमान को बढ़ा सकता है| खासकर गर्मियों के मौसम में यह शरीर में अत्यधिक गर्मी पैदा कर सकता है|

3.    दालचीनी:

दालचीनी बहुत सारे गुणों से बहपूर है, पर इसका ज़रूरत से ज़्यादा सेवन आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है| इसके साथ ही वो लोग जिन्हें मधुमेह की समस्या है उन्हें भी दालचीनी खाली पेट नहीं खानी चाहिए क्यूंकी इससे उनका शुगर लेवेल बढ़ सकता है| महिलाएं जो की स्तनपान करती हैं, गर्भवती महिलाएं और बच्चों को भी खालीपेट दालचीनी का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए| अगर गरम मसालों की बात करें तो दालचीनी एक गरम मसाला ही है और इसके सेवन खालिपेट करना यानि की लिवर को नुकसान पहुंचाना है जिससे आपको अन्य दिक्कतें भी हो सकती है जैसे एलर्जी, मुंह में छाले आदि|

4.    मेथी दाने:

ये वैसे तो आपने कमाल के गुणों के लिए जाने जाते हैं, पर मेथी में यौगिक नमक तत्व गर्भवती औरतों के लिए हानिकारक माना जाता है| यही कारण है की गर्भवती महिलाओं को और वे लोग जिन्हें सांस से जुड़ी समस्या हैं उन्हें भी मेथी के सेवन से बचना चाहिए| यदि मेथी का सेवन ज़्यादा किया जाये तो इससे पेट से जुड़ी दिक्कतें जैसे की दस्त हो सकता है और एलर्जी भी हो सकती है|

5.    मिर्च:

मिर्च खाने में शामिल की जाये तो खाने का स्वाद बढ़ा देती है पर यही मिर्च अगर पेट खाली जाये तो ये पेट में तहलका कर सकती है| मिर्च का खाली पेट सेवन किया जाये तो इससे पेट में बहुत जलन हो सकती है और आपको फ्लू की समस्या भी हो सकती है| हम आशा करते हैं की आप ऊपर दी गयी जानकारी का सही से प्रयोग करेंगें और आपने खान-पान का ध्यान रखते हुये अपनी सेहत दुरुस्त रखेंगें|  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *