अगर आप 40 के हैं और मेटाबॉलिज्म बढ़ाना चाहते हैं तो जानिए ये 5 जरूरी बातें!

अगर आप शारीरिक श्रम कम करते हैं और आपका रहन- सहन, आपका खान- पान अच्छा नही है तो 40 की उम्र के बाद आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जायेगा। 

इसलिए आज हम कुछ 5 ऐसी बातें जानेगें जिससे आप 40 के बाद भी मेटाबॉलिज्म को बढ़ा सकते हैं। 

इन पांच स्टेप्स को फॉलो करने से आपको बुढ़ापे में भी स्लो मेटाबॉलिज्म की समस्या नही होगी। 

इन 5 चीजों को फॉलो करने से 40 के बाद भी मेटाबॉलिज्म सही रहेगा:

1. गुनगुना पानी:

यही एक साधारण सा उपाय है पर ये काफी कारगर है। रोज़ सुबह उठकर सबसे पहले एक या दो गिलास गुनगुना पानी पिएं। ऐसा करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स शरीर से बाहर निकल जाते हैं। गुनगुना पानी पीने के बाद आप एक घंटे तक कुछ भी खाए नही, इसलिए बेहतर है की सुबह उठते ही सबसे पहले पानी पी लें। इससे जब तक आप नहा के रेडी होंगे एक घंटा आसानी से निकल जायेगा। दिन की शुरुआत साफ शरीर से करने से बेहतर कुछ नही है। 

2. एक्सरसाइज:

व्यायाम का सबसे अच्छा काम ये है की ये आपके शरीर में एक तरह के इंजन ऑयल का काम करता है। व्यायाम करने से आपका मेटाबॉलिज्म तो अच्छा होता ही है साथ में ये आपको पूरी तरह से स्वस्थ भी रखता है और बहुत सी बीमारियों का शिकार होने से भी आपको बचाता है। रोज़ व्यायाम करने से पूरे शरीर का रक्त संचार अच्छे से होता है और शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन अच्छे से पहुंचती है। हर रोज़ कम से कम 30 से 40 मिनट व्यायाम ज़रूरी करें। आप खुद ही शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। 

3. ताज़े फल व सब्जियां:

ये सिर्फ 40 के बाद ही नहीं बल्कि 40 के पहले भी ज़रूरी है। गलती या करते हैं बहुत से लोग की सेहत खराब होने के बाद में सचेत होते हैं और तब फल व सब्जियां अधिक खाना शुरू करते हैं। जबकि ये एक स्वस्थ शरीर के लिए ज़रूरी पोषक तत्व हैं। फलों व सब्जियों को आपने खाने में शामिल करेंगे तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म अच्छा रहेगा। हर रोज़ पैकेट बंद बाहर का खाना खाने से अच्छा है की आप रोज़ एक मुट्ठी सभी प्रकार के नट्स खायें। 

4. इन्हें ज्यादा खाएं:

आप खाना बनाते वक़्त कुछ मसालों या कहिये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजों को शामिल कर भी मेटाबॉलिज्म बढ़ा सकते हैं। आपको आपकी रसोई में ही बहुत सारी ऐसी चीजें मिल जाएगी जैसे: प्याज, अदरक, काली मिर्च, हल्दी, लहसुन, दालचीनी, सबूत गर्म मसाले, कद्दू के बीज, दूध, अजवायन, पनीर, इलायची, और ऑलिव ऑयल। 

5. नींद पूरी करें:

अगर आपकी उम्र 40 से ऊपर है तो आपके लिए अच्छे से रेस्ट करना भी ज़रूरी है। इसके साथ ही आप अपना खाने और सोने के बीच कम से कम दो से तीन घंटे का गैप रखें। जितनी ज़रूरत है उतनी नींद ज़रूर लें। आज का जब फोन और लैपटॉप पर बहुत सा समय बीतता है तो आँखों को भी सही से रेस्ट चाहिए जो सोते वक़्त उन्हें मिल जायेगा। अगर आप जरूरत जितना आराम नहीं करेंगे इसे भी शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो होता है। 

हम आशा करते हैं की आप अपने रहन – सहन में बताई गाँव 5 बातों को शामिल करेंगे। इन पांच बातों को फॉलो करने से वाकई में आप अपने शारीरिक व मानसिक विकास को महसूस करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *