मखाना ज़्यादातर व्रत में खाया जाता है, पर मखाना केवल भारत में ही नहीं पूरी दुनिया भर में आपने गुणों और ज़ायके के लिए जाना जाता है| कुछ लोग मखाना भून कर खाना पसंद करते हैं तो कुछ को यह फ्राई करके पसंद है, कुछ लोग इसे खीर में डालते हैं|
मखाना नमकीन और तरह-तरह के वयंजनों में भी इस्तेमाल किया जाता है| पर शायद आप ये नहीं जानते होंगें की मखाने में कितने सारे लाभकारी गुण होते हैं| आज हम मखाना के फायदे और कैसे मखाना खाने से आपकी सेहत को लाभकारी होता है यह भी बताएंगें|
मखाना कमाल के बीजों कहते हैं, मखाना को दूसरे नाम से भी जाना जाता है जैसे की फूल-मखाना, गोगर्न नूट, फॉक्स नट्स, और लोटस सीड| अक्सर मखाना के बीजों को भूनकर तरह-तरह के वयंजनों में इस्तेमाल किया जाता है|
मखाना में किस तरह के लाभकारी गुण होते हैं?
मखाना में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी ट्यूमर जैसे प्रभावशाली तत्व होते हैं, इसके साथ ही और एंटी ट्यूमर में कुछ ज़रूरी और खास एल्कलॉइड मौजूद होते हैं| मखाना आपके पाचन क्रिया को मजबूत करता है और इसका सेवन बुखार में भी किया जाता है| अब आप जब भी मखाना खाएंगें तो आपको याद रहेगा की कौन-कौन से औषधीय गुण आप के शरीर को लाभ पहुंचा रहे हैं|
मखाना बहुत से ज़रूरी तत्वों से भरपूर होता है:
पोषक तत्व | मात्रा प्रति 100 ग्राम |
फैट | 10.71 ग्राम |
शुगर | 3.57 ग्राम |
पोटेशियम | 57 मिलीग्राम |
कैल्शियम | 18 मिलीग्राम |
प्रोटीन | 10.71 ग्राम |
फाइबर | 3.6 ग्राम |
सोडियम | 750 मिलीग्राम |
फैटी एसिड टोटल सैचुरेटेड | 1.79 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 71.43 ग्राम |
मखाने के और भी फायदे हैं:
1. वजन घटाने में मददतगार: जी हाँ, अगर आप आफ्ना वज़न घटना चाहते हैं तो मखाने का सेवन आपके लिए लाभकारी साबित होगा| कमाल के बीज, यानि की मखाने में एथेनाल अर्क आपके शरीर में फैट सेल्स को नियंत्रित करने में मददत करता है| इसके सतह ही मखाने फट सेल्स के भार को भी कम करता है| यही कारण है की मखाने को वजज कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है|
2. मखाने ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित करे: यदि आपको ब्लड प्रैशर की समस्या रहती है तो मखाने को नियमित रूप से आपने सनक टाइम पर या चोटी-मोटी भूख लाग्ने पर ज़रूर खाएं इससे आपको मददत मिलेगी| मखाने में एल्कलॉइड हाइपरटेंशन तत्व होता है और यह तत्व ब्लड प्रैशर को सामान्य रखने में मददत करता है| इसलिए बीपी की समस्या वाले लोगों के लिए मखाने लाभकारी हैं|
3. हृदय रोग वालों के लिए लाभकारी: मखाने खाने से आप उच्च रक्तचाप की समस्या से बेहतर कर सकते हैं| सिर्फ यही नहीं मखाने का सेवन करना से आप अन्य बीमारियों की हालत में भी सुधार ला सकते हैं जैसे की मधुमेह, मोटापा और उच्च रक्तचाप| कुछ शोध के अनुसार जिन लोगों को हृदय से जुड़ी बीमारियाँ हैं यानि की कार्डियोवस्कुलर रोग, उनके लिए मखाने काफी लाभकारी साबित हो सकते हैं|
4. डायबिटीज में मददतगार: अगर आपको नहीं पता है तो जान लें की मखाने में रेसिस्टेंट स्टार्च में हाइपोग्लाइसेमिक यानि की ब्लड शुगर की कम करने वाले तत्व होते हैं| मखाने में माजूड़ा तत्व इंसुलिन की नियंत्रित करने में सहायक होते हैं, इस लिए मधुमेह के मरीज मखाने ज़रूर खाएं और सुबह या शाम के वक़्त मखानों के सेवन स्नेक्स के रूप में भी कर सकते हैं|
5. मखाने प्रोटीन से भरपूर हैं: अगर आप अपनी डाइट में मखाने शामिल करने का सोच रहे हैं तो ये प्रोटीन का एक बेहतरीन स्तोत्र है, खासकर उन शाकाहारी लोगों के लिए| 100 ग्राम मखाने में 10.71 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पायी जाती है| इसलिए अगर आप प्रोटीन की मात्रा को पूरा करना चाहते हैं तो मखाने खाने से आपको लाभ मिलेगा|
6. प्रेगनेंट महिलाओं के लिए अच्छा है: अगर हम शोध की बात करें तो मखाने गर्भावस्था में काफी फायदेमंद होते हैं, गर्भावस्था में मखाने का प्रयोग करने से प्रसव के बाद महिलाओं में होने वाले कमजोरी दूर हो जाती है| यही कारण है की इसका उपयोग कई प्रकार के पकवान बनाने में भी किया जाता है| मखाने में पाये जाने वाले ज़रूरी जैसे की मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम, और प्रोटीन| यह सभी ज़रूरी तत्व गर्भावस्था के वक़्त महिलाओं को स्वस्थ रखने में मददत करते हैं|
7. किडनी की सेहत करे दुरुस्त: मखाने से प्रोयोग आपकी किडनी के लिए भी लाभकारी होता है| अगर आप दस्त या किडनी की दिक्कत से परेशान हैं तो अपनी डाइट में मखाने शामिल करें, ये इन दिक्कतों से बचाव करेगा|8.त्वचा पर निखार लाये: मखाने में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और एंटीऑक्सीडेंट आपकी त्वचा के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं, ये आपकी त्वचा को प्रकृतिक निखार तो देते ही हैं साथ ही ये आपकी त्वचा को एजिंग के लक्षणों से भी बचते हैं|