लू लगना गर्मियों में आम है पर आप इससे बच सकते हैं इन 12 घरेलू नुस्खों से!

गर्मियों में लोगों को प्राय: लू लग जाती है| जिस कारण लोगों को काफी दिक्कत भी होती है| इसलिए आज हम लू से बचने के 12 ज़बरदस्त घरेलू उपाए बताएंगें जिससे आपकी लू की दिक्कत खत्म हो जाएगी|

लू लगने पर क्या होता है?

·         मुह और ज़ुबान सूखने लगते हैं|

·         हाथ-पैर में पसीना आने लगता है|

·         चक्कर आता है और लगातार प्यास ही प्यास लगती है| दिल घबराने लगता है|

·         बुखार भी हो जाता है|

तो ऐसे में आप निम्न बताए गए 12 घरेलू नुस्खों का प्रयोग करें, इससे आपकी लू की समस्या ठीक हो जाएगी और कुछ घरेलू नुस्खे तो इतने कारगर हैं की आपको लू लगेगी ही नहीं|  

लू से बचने के घरेलू नुस्खे:

1.   उबला हुआ उआ सेंका हुआ आम: एक बड़ा कच्चा आम उबाल या सेंक लें| फिर उसे कुछ देर के लिए ठंडे पानी में रख दें| जब ठंडा हो जाये तब छिलका उतारकर दहि की तरह मठ कर इसके गूदे में गुड, जीरा, धनिया, नमक और काली मिर्च डालकर एक बार और इसे अच्छी तरह गूथ लें और फिर जितनी ज़रूरत हो उतना पानी मिला लें| लीजिये, आम की छाछ बन गयी| एक-एक कप दिन में तीन से चार आम की छाछ का सेवन करें तो लू में आश्चर्यजनक लाभ होगा|

2.   इमली की शर्बत: लू से बुखार-सा हो जाने पर इमली को उबाल कर उसे छान कर एक कप शरबात की तरह सेवन करें| इमली को उबाल कर उस पानी में तौलिया भिगोकर, उसके छींटें रोगी पर मारने से भी लू का ताप शांत होता है|

3.   प्याज का रस: लू लाग्ने पर प्याज़ के रस पर क्न्पट्टियों और छाती पर मालिश करें| 24 घंटे में विकार शांत हो जाएगा|

4.   आलूबुखारे का पानी: आलूबुखारे को गरम जल में डाल के रखें और फिर उसी जल में मसल लें| इसे पिलाने से लू लगने से होने वाली जलन और घबराहट दूर होती है|

5.   नारियल का दूध और काला जीरा: नारियल के दूध के साथ काले जीरे को पीसकर शरीर पर मलने से लू की जलन कम होती है|

6.   भुना हुआ प्याज, जीरा और मिश्री: भुने हुये प्याज़ को पीसकर, उसमें जीरे का चूर्ण और मिश्री मिलाकर खाने से लू का प्रकोप नष्ट होता है|

7.   कच्चा आम और शक्कर: कच्चे आम को गर्म राख़ में भून लें, भूने आम के गूदे को जल में मिलाकर थोड़ी सी शक्कर डालकर पीने से लू लगने से होने वाली जलन और बेचैनी खत्म हो जाती है|

8.   धनिये का पानी और चीनी: धनिये के पानी में चीनी मिलाकर पीने से लू का प्रभाव कम हो जाता है|

9.   इमली का गूदा: इमली के गूदे को हाथ और पैरों के तल्वों पर मलने से लू का असर खत्म हो जाता है|

10.  तुलसी के पत्तों का रस: तुलसी के पत्तों का रस चीनी में मिलाकर पीने से लू नहीं लगती|

11. प्याज: हर रोज़ 2 से 3 बार प्याज़ खाने से लू पास तक नहीं भटक पाती|

12. इमली का पानी: इमली को भिगोकर उसका पानी पीने से लू का असर नहीं होता है|

यह घरेलू नुस्खे बहुत ही कारगर हैं और यह नुस्खे आपकी लू की समस्या को खत्म करने साथ ही आपको लू लगने से भी बचाते हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *