बच्चों और बूढ़ों में खांसी की समस्या से निजात पाने के लिए इन 16 नुस्खों को अपनाएँ!

जाड़े के मौसम और बदलते मौसम के कारण अक्सर बच्चों को ख़ासी शिकायत हो जाती है| सर्दी जुखाम, ठंडा मौसम खांसी के मुख्य कारणों में से एक है| धूल भरे इलाके या वातावरण में रहना, गंदी जगह और भीड़ वाले इलाके, औद्योगिक छेत्र धुओं की तरह अन्य प्रोदूषण के कारण भी ख़ासी के जन्मदाता हैं|

खांसी से बचने के लिए उपरोक्त कारणों से बचने की कोशिश करनी चाहिए| ठंडी के दिनों में गरम कपड़ों का प्रयोग करना चाहिए| बच्चे और बूढ़े सर्दी से अधिक प्रभावित होते हैं| इसलिए इंका विशेष ध्यान रखना चाहिए|

खांसी होने पर निम्न घरेलू नुस्खों का प्रयोग किया जा सकता है|

खांसी से बचाव के घरेलू नुस्खे:

1.   एक चम्मच तुलसी का रस, एक चम्मच अदरक का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर, दिन में तीन बार सेवन करें|

2.   अंजीर खाने से छाती में जमा बलगम निकाल जाता है और खांसी से छुटकारा मिल जाता जाता है|

3.   बड़ी इलायची का चूर्ण दो-दो ग्राम दिन में तीन बार पानी के साथ लेने से सभी प्रकार की खांसी से आराम मिलता है|

4.   काली खांसी होने पर कपूर को जलाकर उसका धुआँ सूंघने से लाभ होता है|

5.   खांसी को को कम कम करने के लिए मिश्री के साथ अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा, मुंह में रख कर चबाइये| इससे खांसी से जल्दी आराम मिलेगा|

6.   अदरक का रस शहद के साथ रात को सोते समय चाटें, इसके बाद पानी नहीं पीना है| इससे खांसी में राहत मिलेगी|

7.   काली मिर्च तथा, मिश्री और मुलेठी को मुह में रख कर चूसें| इससे सूखी खांसी में आराम मिलता है|

8.   तवे पर फिटकरी भून लें और उसका चूर्ण बनाकर मिश्री या शहद के साथ सेवन करें| सूखी खांसी से राहत मिलेगी|

9.   एक चम्मच सौंठ का चूर्ण, भुना हुआ थोड़ा सा गुड और एक चुटकी अजवायन, इन तीनों को एक साथ मिलाकर खाएं और ऊपर से गरम दूध पी कर कंबल ओढ़कर सो जाएँ, खांसी से छुटकारा मिल जाएगा|

10. काली खांसी को खत्म करनेके लिए काले बांस को जलाकर राख बना लें, इसे शहद के साथ मिलाकर चाटें|

11. एक तोला मुलेठी, चौथाई तोला काली मिर्च, आधा तोला सौंठ, आधा तोला अदरक, इन सबको बारीक पीसकर छान लें और दो तोले गुड में मिलाकर बेर के बराबर गोलियां बना लें| एक-एक गोली सुबह-शाम गरम पानी के साथ सेवन करें इससे काली खांसी खत्म हो जाएगी|

12. बादाम की 5 गिरि, 5 मुनक्का, 5 काली-मिर्च – इन्हें मिश्री के साथ पीसकर गोली बना लें| चार-चार घंटे पर एक एक गोली चूसें| इससे खांसी दूर हो जाएगी|

13. खांसी में थोड़े-से नमक में बराबर मात्रा में हल्दी मिलाकर फांक लें| और ऊपर से एक कप गुनगुना दूध पी लें|

14. चाय के पानी में चुटकी भर नमक मिलाकर सोते समय गरारे करने से भी खांसी में लाभ होता है|

15. खांसी आने पर अरवी की सब्जी खाएं| इससे खांसी तुरंत ठीक हो जाएगी|

16. अकरकरा और गुड की गोली बनाकर चूसने से खांसी तुरंत ठीक हो जाती है|

इन घरेलू नुस्खों से खांसी की समस्या बच्चों और बूढ़ों में पूरी तरह से ठीक हो जाएगी| इनमें से बहुत से नुस्खे तो इतने सरल और असरदार हैं की किसी भी उम्र के व्यक्ति को ये नुस्खे खांसी की समस्या से निजात दिलवा सकते हैं|

हम आशा करते हैं की यदि आपको या आपके जानने वाले किसी भी व्यक्ति को खांसी की समस्या है तो इन बताए गए नुस्खों से उन्हें इस समस्या से जल्दी निजात मिल जाये|  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *