बहुत गुणकारी है फिटकरी – Benefits of Fitkari

घरेलू औषधि के रूप में फिटकरी को विशेष महत्व प्राप्त है| त्वचा विकारों में यह अत्यधिक लाभकारी है| फिटकरी के पानी से कुछ दिनों तक कुल्ले करने से पायरिया, मुंह के छाले, दाँत के कीड़े आदि मुंह के सभी रोगों से मुक्ति मिलती है| इस तरह चर्म व दंत रोगों में फिटकरी के नुस्खे काली लाभकारी होते हैं|

फिटकरी के 11 कारगर नुस्खे: – Benefits of Fitkari

1.   बुखार: साधारण बुखार में थोड़ी सी सौंठ और फिटकरी पीसकर दिन में तीन बार बताशे में रखकर खिलाने से लाभ पहुंचता है|

2.   चर्म रोग: चर्म रोगों में फिटकरी बहुत गुणकारी होती हैं जिस स्थान पर चर्म रोग हुआ हो उस स्थान को बार-बार फिटकरी के पानी से धोने से लाभ होता है|

3.   दाँत दर्द: दांतों के दर्द में फिटकरी और रीठे की गुठली की राख़ मिलाकर दांतों पर मलने से लाभ होता है|

4.   पीलिया: पीलिया रोग के निवारण में फिटकरी बहुत उपयोगी है| 10 ग्राम फिटकरी को पीसकर 21 पुड़िया बना लें| दिन में तीन बार एक-एक पुड़िया गाय के दूध के मक्खन के साथ सेवन करने से पीलिया रोग दूर हो जाता है|

5.   घाव: अगर घाव भर नहीं रहा हो तो फिटकरी को तवे पर भूनकर चूर्ण बना लें| एक चौथाई चम्मच गाय के घी में पौना ग्राम फिटकरी मिलाकर घाव पर लगा लें| कुछ ही दिनों में घाव ठीक हो जाएगा|

6.   कुष्ठ रोग: कुष्ठ रोग को लेप्रोसी भी कहा जाता है यह एक जीर्ण संक्रमण है, जिसका असर व्यक्ति की त्वचा, आंखों, श्वसन तंत्र एवं परिधीय तंत्रिकाओं पर पड़ता है| इस रोग को ठीक करने के लिए 100 ग्राम फिटकरी पीसकर पाउडर के समान बना लें और एक चम्मच शहद को जागर मूली के रस में मिलाकर नियमित सेवन करें| 100 ग्राम शुद्ध गंधक और 100 ग्राम भुनी हुयी फिटकरी मिलाकर नीम के रस में घोंटकर राई के तेल में पकाएं और इसका लेप करें| तीन घंटे बाद नीम की पत्ती को पानी में उबालकर लेप को धो डालें और फिटकरी के पानी से ही स्नान करें| कुछ दिनों में ही कुष्ठ रोग ठीक हो जाएगा|

7.   आँखों के रोहे: 5-5 ग्राम फिटकरी और सुहागा एक साथ पीस लें| फिर इसमें एक या डेढ़ ग्राम कलमी शोरा मिलाकर मिश्रण को छान लें और दो से तीन बूंद आँखों में सुबह-शाम डालें| यह लाभकारी नुस्खा है|

8.   बदहजमी: हाजमा बिगड़ जाने पर दो-दो ग्राम कलमी सोरा और नौसादर को आधा ग्राम फिटकरी में पिघलाकर एक स्टील की कटोरी में ठंडा कर लें| बच्चों को एक रत्ती और बड़ों को चार रत्ती फंकी देकर ताज़ा पानी पी लें| इससे बदहजमी दूर हो जाएगी|

9.   पायरिया: दांतों में खून आता हो तो लगभग 5 ग्राम फिटकरी और बराबर मात्रा में माजूफल का चूर्ण मिलाकर जीभ पर मलें| इससे लार गिरेगी और छाले ठीक हो जाएंगे|

10.  चोट: अंदरूनी चोट लगने पर एक गिलास दूध में आधा ग्राम फिटकरी मिलाकर पिलाएँ|  फिर घंटे भर बाद में दूध में हल्दी डालकर पिलाएं| चोट से राहत मिलेगी|

11.  काली खांसी:  गन्ने की चाशनी से निकाली गई चीनी तथा भुनी हुयी फिटकरी सम मात्रा में पीसकर रख लें| केवल 5 ग्राम चूर्ण की फंकी खाने से काली खांसी ठीक हो जाएगी| सूखी खांसी के लिए 10 ग्राम फिटकरी और 25 ग्राम मिश्री का चूर्ण बना लें| एक ग्राम चूर्ण को फांक कर 250 मि. ली. गुनगुना दूध पी लें| इसके सेवन से सूखी खांसी दूर हो जाएगी|

फिटकरी को पसीने की बदबू और अत्यधिक पसीना न आये इसके लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। आपको नहाने के बाद ज़रा सी फिटकरी पानी में डालकर थोड़ा सा मिला लें और फिर उस पानी को आपने अंडरआर्म में लगा लें। ऐसा करने से पसीना कम आयेगा और बदबू भी नहीं आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *