स्वस्थ रहने का सबसे आसान तरीका हैं रोज़ एक केले का सेवन!

अगर कोई व्यक्ति जो अपना वज़न बढ़ाना चाहता है उसके लिए ज़रूरी है की वो रोज़ किसी एक फल का सेवन जो उस सीज़न में आसानी से मिल जाये उसका सेवन ज़रूर करे| बहुत से लोग पूरा पूरा महिना, हफ्ता एक भी फल नहीं खाते, पर फल खाना बहुत ज़रूरी होता है|

ज़्यादातर आहार जिससे हम रोजाना खाते हैं उससे हम कच्चा नहीं खा सकते, पर फलों को आप कच्चा खाते हैं जिससे आपको पूरा का पूरा न्यूट्रिशन मिलता है और उसके साथ ही फलों में मौजूद फाइबर भी आपके पाचनक्रिया को सही रखता है|

फलों की बात कर ही रहें तो केले ऐसा फल है जो की वज़न बढ़ाने व वज़न घटाने दोनों में कारगर है, यदि आप दिन में केवल एक केला खाते हैं तो यह आपको वज़न घटाने में मदद करता है| अगर आप दिन में एक मीडियम साइज़ केले से अधिक केले खाते हैं तो ये आपको वज़न बढ़ाने में मदद करता है|

चलिये जानते हैं की केले किस तरह हमे स्वस्थ रहने में मदद करते हैं और शरीर को ज़रूरी पोषण देते हैं|

केले खाने से मिलते हैं यह फायदे:

1.   ज़ोरों की भूख लगी? –

अगर आपको भूख आगी है और आप कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जिससे आपको तुरंत काम करने की ऊर्जा मिले, जो हल्दी हो और आसानी से मिल भी जाये तो केला एक बेहतरीन ऑप्शन है| आप भले ही जंक फूड मँगवा कर खा लेंगें पर उससे आपको न्यूट्रिशन नहीं मिलेगा और न ही उससे खाने बाद आपको सफुरती महसूस होगी| अगर आप कहें बाहर है और किसी काम के चलते आपका खाना मिस हो गया है और आपको बहुत भूख लगी है तो आप 2 से 3 केले खा सकते हैं|

2.   पाचन करे दुरुस्त –

अगर आपको अक्सर पाचन से संबन्धित दिक्कत होती है तो केले इसमें भी कारगर हैं| केले खाने से आपका पाचन दुरुस्त होता है, अगर आपका पाचन सही है तो आप बहुत सी बीमारियों से बच सकते हैं| केला आपके पेट से जुड़ी बहुत सी समस्याओं के लिए एक अच्छा विकल्प है|  

3.   ऊर्जा के लिए बेहतरीन:

अगर आप काम करेट वक़्त थक्का हुआ महसूस करते हैं या वर्कआउट करते वक़्त जल्दी थक जाते हैं तो केला इसमें आप काम आ सकता है| केले हुमें इतनी ऊर्जा देते हैं की आप वर्कआउट करते वक़्त यै दिन भर काम करते वक़्त भी थका हुआ महसूस नहीं करेंगें|

4.   खून के प्रभाव करो बेहतर करे:

अगर आप रक्तछाप की समस्या से जूझ रहे हैं तो केले खाने से आपको आराम मिलेगा| केले खाने से आपके रक्त में मौजूद अशुद्धियों दूर हो जाती हैं| इसके साथ ही यह आपे शरीर में खून के बहाव को भी सामान्य करता है| अगर आपको रक्त से जुड़ी कोई समस्या है तो आप केले का सेवन कर सकते हैं|

5.   शरीर रहेगा स्वस्थ:

अगर आप एक स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो कोशिश करें जितना हो सके फलों को आपने खाने में शामिल करें| फलों का सेवन भलले ही स्नैक्स के रूप में करें पर करें ज़रूर| अगर आप इसका असर देखना चाहते हैं तो कोशिश करें की कम से कम एक हफ्ता आपने आहार का 40% से 50% हिस्सा रॉ यानि की की कच्चा व बिना पक्का हुआ आहार खाएं| बहुत से फल व सब्जियाँ जिन्हें आप बिना पकाए खा सकते हैं आपने आहार में शामिल करें आप खुद ही अपनी ऊर्जा व स्वस्थ में अंतर महसूस करेंगें|

केले को इस तरह भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है:

1.       अगर आपको चोट लग जाये तो आप केले के ठंडल का रस चोट वाली जगह पर लगा सकते हैं|

2.       जब आपको घबराहट महसूस हो तो आप एक पका केला लें और उससे एक कटोरी में फेंट लें, फिर उसमें एक छोटी इलायची पीसकर व मिश्री (एक चम्मच) मिलाकर इसका सेवन करें|

3.       जिन्हें अल्सर की दिक्कत है वे लोग कच्चे केले का सेवन कर सकते हैं|

4.       जिन लोगों को बार-बार पेशाब आने की समस्या है वे लोग केले के रस में घी मिलाकर सेवन कर सकते हैं|

5.       यदि आपको दस्त की समस्या हो जाये तो आप केले में को दही में मिलाकर उसका सेवन करें|

6.       अगर आपके शरीर का कोई हिस्सा जल गया है तो आप केले के गूदे को मसल लें और फिर इस गूदे तो जले हुये स्थान पर अच्छे लगाएँ|

7.       अगर आपके मुंह में छाले हो जायें तो आप गाय के दूध से बने घी के साथ केले का सेवन कर सकते हैं|

8.       जो महिलाएं माँ बनने वाली हैं उन्हें केले का सेवन ज़रूर करना चाहिए|

इन नुस्खों का सेवन करने से पहले एक बार आपने डॉक्टर से परामर्श कर लें, खासकर अगर आप किसी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं तो ज़रूर इन नुस्खों को इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से बात करें|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *