वेजिटेरियन डाइट से भी मिलता है भरपूर पोषण

अक्सर लोगों को लगता है की केवल मीट और अंडे से ही उन्हें भरपूर प्रोटीन मिल सकता है और वेजिटेरियन खाने से उन्हें भरपूर प्रोटीन और पूरा पोषण नहीं मिल सकता है पर आज हम ऐसी वेजिटेरियन डाइट के बारे में जनेगें जिससे आपको भरपूर पोषण मिल जाएगा|

जो लोग बॉडी बिल्डिंग के शौकीन है और उनके लिए ये और भी अच्छा होगा की वो जाने की किस तरह वो वेजिटेरियन डाइट से भरपूर पोषण ले सकते हैं हैं और उन्हें मीट या अंडे खाये बिना भी ज़रूरी पोषण मिल सकता है|

अपनी सेहत सुधारने के लिए और फिट रहने के लिए एक्सरसाइज के साथ ही बेहतर पोषण से भरपूर खाना भी भी महत्वपूर्ण होता है| अक्सर देखा गया है की फिट रहने के लिए लोग नॉन वेज खाने की सलाह देते हैं क्यूंकी बहुत से वेजिटेरियन लोगों को पता ही नहीं है की वेजिटेरियन डाइट से भी आप फिट रह सकते हैं|

इसलिए कई बार केवल वेज आहार खाने वाले लोग अपनी सेहत को लेकर परेशान रहते हैं खासकर अगर उन्हें बॉडी बिल्डिंग करनी हो तो क्यूंकी बॉडी बिल्डिंग में अधिक एक्सरसाइज के साथ अधिक पोषण वाली डाइट लेना भी ज़रूरी होता है| पर ये जानना ज़रूरी है की आप वेजिटेरियन डाइट से भी भरपूर पोषण ले सकते हैं और ज़रूरी नहीं की आपको अंडे और मीट खाना पड़े|

जानें वेजिटेरियन डाइट से भरपूर पोषण कैसे मिल सकता है:

1.       भरपूर कैलोरी लेना चाहिए:

शाकाहारी भोजन शरीर को फिट रखने के लिए काफी बेहतरीन सोर्स है बीएस आपको आपने खाने में पर्याप्त कैलोरी लेनी चाहिए| अगर आप ज़रूरत के अनुसार कैलोरी नहीं ले रहे हैं तो आपको जितनी ज़रूरत है उतना प्रोटीन नहीं मिलेगा और शरीर सीमित मात्रा में प्रोटीन को एनर्जि में बलता है| जिससे की व्यायाम करते वक़्त आपकी मांसपेशियों का निर्माण नहीं हो पाता है|

2.       सब्जियाँ और फल है ज़रूरी:

जो लोग वेजिटेरियन हैं उनके लिए ज़रूरी है की वो अपनी डाइट में भरपूर फल और सब्जियाँ शामिल करें ताकि उन्हें सभी प्रकार के ज़रूरी पोशाक तत्व मिल जाएँ| जो फलियाँ और सब्जियाँ आप खाते हैं उनमें भी ज़रूरी पोशाक तत्व और प्रोटीन पाया जाता है जैसे टोफू, डेयरी खाद्य पदार्थ, फलियाँ आदि| ध्यान रहे की सब्जियों को ज़रूरत से ज़्यादा न पकाएँ क्यूंकी ऐसा करने से उनमें मौजूद प्रोटीन खत्म हो जाता है और अन्य पोशाक तत्व भी खत्म हो जाते हैं|

3.       छोले और फलियों को आहार में ज़रूर शामिल करें:

अगर आप चाहते हैं की आपकी मांसपेशियों का विकास हो तो रोजाना व्यायाम करने के साथ अपने आहार में छोले और फलियों को शामिल करें क्यूंकी ये प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स हैं| इस तरह के आहार वसा में और अच्छे कर्ब्स का बेहतरीन सोर्स होते हैं जो आपको प्रोटीन जैसे ज़रूरी तत्व के साथ कई अन्य पोषण प्रदान करते हैं| इस तरह के आहार को आफ्नै डाइट में शामिल कर आपको भरपूर एनर्जि भी मिलेगी|

4.       ड्राई फ्रूइट्स का सेवन भी ज़रूरी:

अगर आप शाकाहारी हैं तो नट्स का सेवन करना अत्यधिक लाभकारी होता है| जो लोग मांस व अंडे नहीं खाते हैं उनके लिए नट्स का सेवन, प्रोटीन और गुड फैट का बेतरीन सोर्स होता है| कसरत करने से पहले और बाद में नट्स का सेवन कसरत करन्ते वक़्त और मांसपेशियों को बढ़ाने में काफी मदद करता है|

इसलिए बहुत ज़रूरी की आप रोज़ व्यायाम के साथ ही अपनी डाइट का भी ध्यान रहें और इस बात को लेकर परेशान न हों की आप शाकाहारी हैं तो आपको भरपूर प्रोटीन और अन्य ज़रूरी आहार की कमी हो जाएगी|

जब तक आप ऊपर बताए हुये पाँच टिप्स पर काम कर रहे हैं भले ही आप पूरी ज़िंदगी मीट और अंडे न खाएं आपको किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी और आपको मांसपेशियाँ बढ़ाने के लिए भी नॉन वेज खाने की ज़रूरत नहीं है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *