दांतों में जब दर्द की टीस उठती है तो व्यक्ति तड़पने लगता है| उसकी रातों की नींद हराम हो जाती है| ऐसे में वो न कुछ बोल पता है और न ही कुछ खा-पी सकता है| दाँत का दर्द दातों में कीड़ा लागने, दांत के हिलने, पायरिया आदि कारणों से होता है| ऐसे में आज हो घरेलू नुस्खे हम आपको बताने जा रहे हैं वो बहुत ही कारगर साबित होंगें|
दाँत का दर्द गायब कर देंगें ये घरेलू नुस्खे:
1. सुपारी, कत्थे की राख और पीपल की राख तीनों को बराबर मात्रा में लेकर उसमें एक चौथाई भाग नीला थोथा कूटपीसकर बारीक मंजन बना लीजिये| दाढ़ों पर मलिए और लार टपकाते जाइये| इससे दांत की पीड़ा शांत होगी|
2. घिया का गूदा 70 ग्राम, लहसुन 15 ग्राम, दोनों को कूटकर एक किलो पानी में पकाएँ, जब आधा पानी शीश रेह जाये तो थोड़ा ठंडा करके कुल्ला करें| दांत का दर्द तुरंत ठीक हो जाएगा|
3. दांतों में दर्द की टीस उठने पर तीन ग्राम सोठ पीसकर, गरम पानी के साथ फांक लें| दांत के दर्द से राहत मिलेगी|
4. दांत के चीड़ में सुहागा और मोम मिलाकर, भर दीजिये, दर्द तुरंत भाग जाएगा और दांत के कीड़े भी भाग जाएंगें|
5. सरसों के तेल में नमक मिलाकर मंजन करने से दांत के दर्द से छुटकारा मिल जाएगा| पर नमक एकदम बारीक पाउडर जैसा होना चाहिए|
6. हल्दी की गांठ भूनकर दांत में दबाने से दांत का दर्द ठीक हो जाता है|
7. कई बार दांत दर्द इतना भयंकर होता है की व्यक्ति हर समय मुह दबाये रेहता है| ऐसे में सरफोंका (शरपुंखा) की हरी पत्तियों को मसलकर उसकी कुछ बूंदें, जिस तरफ दर्द हो रहा हो उस ओर के कान में डालकर बची हुयी लुगदी को दर्द वाले दांत के नीचे रखकर दाबे रहें| यह प्रयोग करने से दांत का दर्द खत्म हो जाता है और यदि दांत में कीड़े हो तो वे भी मर जाते हैं|
8. दांत के दर्द में अदरक का टुकड़ा दांतों के बीच में दबा लें तथा उसका रस चूसते रहें दर्द से राहत मिलेगी|
9. दांत में कीड़ा लग गया हो तो तुलसी के रस में कपूर मिलाकर, उसमें भीगी हुयी रूई का फाहा रखें, दांत का दर्द तुरंत कम हो जाएगा|
10. काली मिर्च, अकरकरा, लौंग और राई को पीसकर, मंजन बना कर दांतों पर मलें| इससे दाँतो का दर्द ठीक हो जाता है|
11. हींग या लौंग पीसकर, खौ में भर देने या मलने, लहसुन पर नमक छिड़क कर चबाने, पिसा हुये तंबाकू मलने से भी दांत का दर्द दूद हो जाता है|
12. नौसादर 60 ग्राम, और फिटकरी 120 ग्राम, बारीक पीसकर उसमें 240 ग्राम अंगूरी सिरका मिलाकर उबालें| जब सिरका खुश्क हो जाये तो कपड़े से छान लें| 250 से 500 मि. ग्रा. औषधि मसूढ़ों पर मलकर मुंह का पानी बहने दें| दांत दर्द से तुरंत आराम मिलेगा| थोड़ी देर तक कुछ भी खाना या पीना नहीं है|
13. कपूर, सत अजवायन, सत पौदीना, तीनों को संभाग में लेकर शीशी में भरकर रख लें, थोड़ी देर में तरल बन जाएगा|इस औषधि की एक या दो बूंद दांतों पर मल दें| दांत का दर्द दूर हो जाएगा|
हम आशा करते हैं की जब भी आपको इस तरह की समस्या हो तो आप इन घरेलू नुस्खों से दांतों के दर्द से निजात पा सकें और यदि आपके जानने में भी कोई है तो उसके दर्द को भी इन घरेलू नुस्खों की सहायता से खत्म कर सकें|