आज हम मुखपाक यानि की मुंह के छालों से जुड़ी समस्या का कारण, लक्षण, और कुछ ऐसे ज़बरदस्त घरेलू उपाए बताएंगें की आपको किसी और चीज़ की ज़रूरत नहीं पड़ेगी|
जब हमारे पेट की गर्मी या पेट विकार के कारण मुंह के भीतर व्रण और छाले पड़ जाते हैं और इसे ही हम मुखपाक यानि मुंह के छाले कहते हैं|
मुंह के छालों के कारण:
· पेट की गैस
· कब्ज़
· अजीर्ण
· बदहजमी
इन सभी करणों के कारण मुंह के छाले होते हैं| वैसे ये कोई स्वतंत्र रोग नहीं है, ये छाले पेट के रोगों का ही एक लक्षण है| गर्म, तेज़, अम्लीय पदार्थो व मसालेदार भोजन के अधिक सेवन से मुखपाक हो जाता है|
तीक्षण और गरम औषधियाँ भी मुखपाक में शायक होती हैं| विटामिन- सी और बी की कमी तथा तंबाकू व एल्कोहौल के अधिक सेवन से भी यह रोग हो सकता है| उपरोक्त सभी कारण पेट की गर्मी बड़ाते हैं| जिस कारण मुंह के छाले होते हैं|
अब ये भी जान लें की मुंह के छाले के लक्षण क्या होते हैं|
मुंह के छाले के लक्षण:
· मुख के भीतर जीभ, तालु, और गाल के अंदर तथा होठों पर व्रण या छाले पढ़ जाते हैं|
· मसूड़े और जीभ में सूजन आ जाती है तथा वे लाल हो जाते हैं|
· मुंह में लार अत्यधिक बनती रहती है कोई भी वस्तु चबाने या निगलने में कठनाई होती है| यहाँ तक की पानी पीना भी मुश्किल हो जाता है|
मुंह के छाले के लक्षण जानने के बाद ये भी जानना ज़रूरी है की इंका निवारण कैसे करना है और इस लिए अब हम मुंह के छाले के लिए घरेलू उपाए जनेगें|
मुंह के छाले से बचने के 12 घरेलू नुस्खे:
1. जामुन के कोमल पत्तों को पीसकर जल में मिलकर कुल्ला करने से मुह के छाले जल्दी नष्ट हो जाते हैं|
2. अडूसे के पत्तों को चबाकर उस रस का सेवन करने से मुह के छाले नष्ट होते हैं|
3. हल्दी को पानी में डालकर कुछ देर तक रख दें, फिर इस पानी को छान कर उससे कुल्ला करें, ऐसे मुंह के छाले नष्ट हो जाते हैं|
4. बेर के पत्तों को पानी में उबाल कर काढ़ा बनाए और फिर उस काढ़े से कुल्ला करें|
5. ग्लिसरीन में भुनी हुयी फिटकरी मिलाकर, रूई की सहायता से मुंह के छाले पर लगाएँ और कुछ देर लार को टपकने दें, इससे छाले जल्दी नष्ट हो जाएंगें|
6. चमेली के पत्तों को चबाकर थूकने से छाले जल्दी नष्ट होते हैं|
7. इलायची के बीजों को पीसकर उसका चूर्ण बना लें, भुनी हुयी फिटकरी के साथ घोटकर मुंह के छाले पर लगाकर, लार टपकने से जल्दी फायदा मिलता है|
8. नीम के छाल को जलाकर श्वेत कत्थे के साथ पीसकर मुह में लगाने से छाले नष्ट होते हैं|
9. यदि जीभ पर लाल-लाल छाले हो गए हैं तो सुबह-सुबह उतने के साथ और रात को सोने से पहले छाछ के कुल्ले करें, अवश्य लाभ होगा|
10. अमरूद की दो से तीन छोटी-छोटी पत्तियाँ लेकर उनके साथ थोड़ा सा कत्था मिलाकर खूब चबाएँ, इससे मुंह के भयंकर से भयंकर छाले भी गायब हो जाएंगें|
11. कत्था पानी में घोलकर गाढ़ा-गाढ़ा छल्लों पर लेप करें अथवा गाय के दूध से बने दहि में पका केला मिलाकर खाएं, छाले ठीक हो जाएंगें|
12. अरहर की कोमल पत्तियों को धीरे-धीरे चबाएँ, तो मुंह के छाले दो दिनों में ही ठीक हो जाएंगें|
पथ्य:
– खान-पान में सावधानी बरतें, मिर्च-मसालेदार व तेल वाले पदार्थों से परहेज करें|
– कब्ज से बचने के लिए हरी व रेशेदार सब्जियों का सेवन करें|
– विटामिन- बी और सी युक्त आहार लें जैसे: पालक, बंदगोभी के पत्ते, अंकुरित अनाज, अमरूद, आंवला आदि|
यदि आप मुंह के छालों से परेशान हैं तो ऊपर दिये गए घरेलू उपाए ज़रूर अपनाएँ हमे पूरा यकीन है की आपको पूरा लाभ होगा| आपको ये जानकारी जरूरी लगी हो तो आपने दोस्तों और अन्य लोगों से भी सांझा करें|