मसूड़ों और दातों की नियमित सफाई न होने से खाने के छोटे-छोटे कण दातों और मसूड़ों के जोड़ों में जमकर कठोर परत सी बना लेते हैं| इस चिपचिपी परत पर मैल जमती जाती है। जिसकी वजह से मसूड़े सूज जाते हैं| धीरे-धीरे मसूड़ों की पेशियाँ कमज़ोर हो जाती हैं और फल स्वरूप दाँत ढीले हो जाते हैं|
मसूड़ों और दांत के दर्द या सूजन के कारण:
मसूड़ों की सूजन में शक्कर और इससे बने पदार्थ अहम भूमिका निभाते हैं| शक्कर लार में घुलकर उसमें उपस्थित अम्ल की मात्रा को अत्यधिक बढ़ा देती है, जिससे दंतषय और मसूड़ों में सूजन जैसे विकार उत्पन्न हो जाते हैं|
मसूड़ों और दाँत में दर्द या सूजन के लक्षण क्या हैं?
मसूड़ों की सूजन में मसूड़ों का रंग गुलाबी हो जाता है और ब्रुश करने पर खून निकलता है| मसूड़ों सूज जाते हैं तथा दाँत हिलने लगते हैं|
मसूड़ों और दाँत के दर्द या सूजन के लिए घरेलू नुस्खे:
1. अजवायन को तवे पर भूनकर पीसलें, फिर इसमें दो से तीन बूंदें, राई के तेल की मिलाकर हल्का-हल्का मसूड़ों पर मलें और दातों पर मंजन करें, इससे मसूड़ों की सूजन के साथ-साथ दाँत के अन्य रोग भी ठीक हो जाएंगें और दाँत मजबूत भी होते हैं|
2. मेहंदी के पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी से सुबह-शाम कुल्ला करने से मसूड़ों के रोगों से जल्दी छुटकारा मिल जाएगा|
3. आरंडी के तेल में कपूर मिलाकर, प्रतिदिन सुबह-शाम मसूड़ों पर मलें, ये प्रयोग मसूड़ों के रोगों में अत्यंत लाभकारी है|
4. बबूल की चाल का काढ़ा बनाकर कुल्ला करने से मसूड़ों की सूजन व दर्द से राहत मिलती है|
5. मसूड़ों पर फिटकरी का चूर्ण मलने से मसूड़े मजबूत बनते हैं और उसके विकार दूर होते हैं|
6. ताजे पानी में नींबू का रस पर्याप्त मात्र में डालकर गरारे करने से मसूड़ों की सूजन कम हो जाती है इससे मुह की दुर्गंध भी दूर होती है|
7. 40 ग्राम गुलाब के अर्क में आधा नींबू निचोड़कर अवश्यकता अनुसार मुख्य में रख कर थूक दें ऐसा चार से पाँच बार दिन में करें, मसूड़ों की सूजन से राहत मिलेगी|
8. अदरक और नमक पीसकर अच्छी तरह मिला लें, इसे मसूड़ों पर धीरे-धीरे मलें, जल्दी आराम मिल जाएगा|
9. शीशम की गीली लकड़ी को आग पर जलाने से इसके कटे सिरे से झाग निकलेयगा, इस झाग को मसूड़ों पर लगाने से राहत मिलेगी|
अगर आप या आपके जानने में कोई भी ऐसा व्यक्ति है जो मसूड़ों की सूजन और दर्द से परेशान हैं तो ये घरेलू उपरे आपके ज़िंदगी भर काम आएंगें|
अगर घर पर माजूद चीजों से यदि आपकी समस्या का हल निकाल रहा है तो आप को बिना किसी कारण डॉक्टर के पास जाने की आवश्यकता नहीं है| हाँ अगर आपको लगे की इन घरेलू उपायों के बाद भी आपको आराम नहीं मिल कराह या आपकी समस्या डॉक्टर को दिखाने लायक है तो बिना समय बर्बाद करे आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए|