आधासीसी का दर्द आधे सिर में ही होता है| इसे अधकपारी या माइग्रेन भी कहते हैं| ये रोग पुरुषों की अपेक्षा स्त्रियों में अधिक होता है| सूर्य उदय के साथ यह दर्द बढ़ता जाता है और दिन ढलते ही धीरे-धीरे कम होने लगता है और रात में बिलुकल कम हो जाता है|
आधासीसी के दर्द के कारण:
आधासीसी का रोग श्रम करने वाले वायक्तियों को आराम की स्थिति में होता है| भावनात्मक कारणों से भी यह दर्द होने लगता है| महिलाओं में यह रोग गर्ब निरोधक गोलियों के अधिक सेवन से होता है| ज़्यादातर मामलों में यह आनुवांशिक होता है| चॉक्लेट और शराब का सेवन करने वाले भी इससे पीड़ित हो सकते हैं|
आधासीसी के लक्षण:
आधासीसी में दर्द सर के दाए भाग की अपेक्षा बाए भाग में अधिक होता है|
यह दर्द एक से दो घंटे से लेकर कुछ दिनों तक बना रह सकता है|
सर के साथ-साथ आँख के अंदर व नाक की जड़ में भी अत्यधिक दर्द होता है|
रोशनी अच्छी नहीं लगती, आंखों के सामने धुंधलापन व कमज़ोरी महसूस होती है|
आधासीसी के घरेलू नुस्खे:
1. दही व चावल का सेवन दिन में दो बार करें|
2. नौसादर के साथ हल्दी मिलाकर सूघें, दर्द से मुक्ति मिलेगी|
3. शुद्ध शहद में थोड़ा नमक मिलाकर चाटने से थोड़ा आराम मिलेगा|
4. पुराने गुड में थोड़ा सा कपूर मिलाकर सूर्य उदय से पहले खाने से आराम मिलेगा|
5. गाय का ताज़ा घी सवेरे नाक में चढ़ाने से आधासीसी से मुक्ति मिलेगी|
6. जिन भाग में दर्द हो उसके दूसरे हिस्से की तरफ नाक के छेद में एक बूंद शहद डालने से दर्द दूर होगा|
7. लौंग पीसकर हल्का गरम करने से सर पर लेप करने से दर्द मिटेगा|
8. बड़ी इलायची का छिलका खूब पीसकर हल्का गरम करके सर पर लेप करने से दर्द मिटेगा|
9. रीठे को पानी में पीसकर उसका नस्य देने से आधासीसी का दर्द मिट जाएगा|
10. केसर को घी में पीसकर सूघने से आधासीसी का दर्द चला जाएगा|
11. जागर के पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी को ठंडा करके नाक और कान में डालने से पुराने से पुराना आधासीसी का दर्द भी दूर हो जाएगा|
12. बादाम में तेल में केसर मिलाकर दिन में तीन बार सूघने से दर्द कम हो जाएगा|
13. पुरानी रूई का धुआँ नाक से खीचने से आधासीसी के दर्द में आराम मिलेगा|
14. नीम की पत्तियाँ, काली मिर्च और चावल, लगभग तीस नग लेकर पीस लें, इस पाउडर की नस्य लें, अवशया लाभ होगा|
15. गाय का ताज़ा दूध सुबह होते ही नाक से ऊपर खीचें, आधासीसी दर्द में लहसुन को पीसकर दर्द वाले स्थान पर लगाएँ तो भी आराम मिलेगा| यदि आप नारियल का पानी नाक में टपकाएँ तो कुछ ही पल में आधासीसी का दर्द गायब हो जाएगा|
16. जमाल घोटा के बीज को पीसकर जिस तरफ दर्द हो उसके विपरीत दिशा में मस्तक पर इसका लेप लगा दें, तीन मिनट बाद कपड़ें से पूछ दें और अगर जलन महसूस हो तो थोड़ा घी लगा दें, दर्द से तुरंत आराम मिलेगा|
17. आधे सर में दर्द उठने पर फूलों का रस उसके विपरीत दिशा वाली नासिका में डालिए, तुरंत लाभ होगा| बकरी के दूध में सौंठ को मिलाकर डालने से भी लाभ होगा|